Jaipur: जयपुर के नगर निगम हेरिटेज में पिछले 7 दिनों से कांग्रेस पार्षदों के साथ धरना दे रही महापौर मुनेश गुर्जर बुधवार को प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा से मिलने पहुंचे। मुलाकात के बाद महापौर ने कहा कि प्रभारी जी ने हमारी सभी समस्याओं को अच्छे से सुना। वह हमारे साथ है। हमें उम्मीद है कि जल्द इस समस्या का समाधान होगा।
आयुक्त के समर्थन में उतरे खाचरियावास
खाद्य आपूर्ति मंत्री के धरने पर दिए गए बयान पर महापौर ने कहा कि मैंने धरने पर बैठने से पहले सभी को अवगत कराया था। प्रताप जी को तो मैंने फोन भी किया था। बता दें कि 1 दिन पहले मंत्री ने आयुक्त राजेंद्र वर्मा के समर्थन में बयान देते हुए कहा कि पार्षदों को लेकर किसी अधिकारी का कोई वीडियो सामने नहीं आया। दलित के सम्मान के लिए हम खड़े है। हमने उनका आश्वासन दिया है। हमारी जान हाजिर है, हमारा एक परिवार है।
निगम में अधिकारी के खिलाफ कोई वीडियो नहीं है। इसके अलावा खाचरियावास ने धरने पर नाराजगी जताते हुए कहा कि मेरे से कोई इजाजत नहीं ली गई। ना ही इस मुद्दे पर कोई भी पार्षद मिला है। जो पार्षद धरने पर बैठे हैं। उनकी संख्या ज्यादा नहीं है।
धरना दे रहे लोग हमारा परिवार
हालांकि मुलाकात के बाद मंत्री खाचरियावास ने बयान देते हुए कहा कि निगम की समस्या को कैसे दूर करना है। उसको लेकर आज हम सब बैठे हैं। समस्या को दूर करना हमारी जिम्मेदारी है। हम सबने योजना बनाई है। धारीवाल से मिलकर पाॅलिसी तय करेंगे। जो धरना चल रहा है वह हमारे परिवार के लोग है।
7 दिनों से धरने पर बैठे हैं पार्षद-मेयर
बता दें कि जयपुर हेरिटेड नगर निगम में पिछले 7 दिनों आयुक्त राजेंद्र वर्मा के निलंबन की मांग को लेकर मेयर 50 पार्षदों के साथ निगम परिसर में धरना दे ही है। इसके बाद मंत्री महेश जोशी, मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावासए विधायक अमीन कागजी और रफीक खान पीसीसी वॉर रुम में प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा से मिलने पहुंचे थे। जहां विधायकों से लगभग 30 मिनट की मुलाकात के बाद प्रभारी ने धरना दे रही महापौर और पार्षदों को बुलाया है।
संबंधित खबरें
राजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
1 day agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
1 day agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
4 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
5 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
6 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
8 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
11 days agoसबसे बड़ी पार्टी बन कैसे हारी BJP? राजस्थान की एक नगरपालिका में अजीब नजारा
16 days agoराजस्थान निकायों में BJP का 197 पदों पर कब्जा, कांग्रेस को लगा झटका
16 days agoराजस्थान में इस हफ्ते कैसा रहेगा मौसम?
16 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines