Jaipur Constitution Club Inauguration: राजस्थान कांग्रेस का कहना है कि जिसका उद्घाटन पहले ही हो चुका है, उसका दोबारा उद्घाटन करने का कोई औचित्य नहीं है। कांग्रेस का आरोप है कि इसका उद्घाटन सिंतबर 2023 में ही हो चूका हैं और लोकसभा अध्यक्ष को बुलाकर फिर से उद्घाटन करवाकर विधानसभा अध्यक्ष कांग्रेस को इस क्लब का श्रेय ही नहीं देना चाह रहे हैं। वहीं, बीजेपी ने कहा की कांग्रेस ने आधा अधूरा क्लब बनाया था जिसे पूरा करके गृह प्रवेश जैसा कार्यक्रम ही रखा गया है।
8 मार्च को उद्घाटन समारोह
जयपुर में विधानसभा के ठीक पीछे दिल्ली के कॉन्स्टीट्यूशन क्लब की तर्ज पर बने आधुनिक कॉन्स्टीट्यूशन क्लब 8 मार्च से विधिवत रूप से शुरू हो जाएगा। इसे लेकर विधानसभा अध्यक्ष ने लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला को बुलाकर एक बड़े उद्घाटन समारोह का भी ऐलान कर दिया है। लेकिन, इस समारोह को लेकर अब राजनीतिक आरोप- प्रत्यारोपों का दौर तेज हो गया है। कांग्रेस ने विरोध में इस उद्घाटन कार्यक्रम का ही बहिष्कार कर दिया है।
अशोक गहलोत ने किया दावा
कॉन्स्टीट्यूशन क्लब को बनवाने वाले पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने दावा किया की 23 सितम्बर 2023 को ही एक बड़ा कार्यक्रम करके इसका शुभारंभ किया जा चुका है, ऐसे में अब फिर से लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला को बुलाकर इसका उदघटना करवाया जाना बिल्कुल सही नहीं है। गहलोत ने कहा की जब तत्कालीन विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी, नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ और यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल की मौजूदगी में इसका उद्घाटन किया गया था, तो दोबारा उद्घाटन करने की क्या जरूरत है? गहलोत ने कहा कि बीजेपी सरकार सिर्फ कांग्रेस को श्रेय न मिले, इसलिए योजनाओं को ठप कर देती है। गहलोत ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला से इस कार्यक्रम से दूर रहने की अपील करते हुए कहा कि अभी भी समय है, ओम बिड़ला को खुद ऐसे प्रोग्राम में भाग नहीं लेना चाहिए।
भाजपा विधायक ने कही यह बात
उधर, पूर्व में उद्घटान कार्यक्रम में मौजूद तत्कालीन नेता प्रतिपक्ष और भाजपा नेता राजेन्द्र राठौड़ ने कांग्रेस के विरोध को गैर वाजिब बताया। उन्होंने कहा कि कॉन्स्टीट्यूशन क्लब आधा-अधूरा ही तैयार हुआ था, जिसे अब पूरा करके गृह प्रवेश की तरह कार्यक्रम का अयोजन किया जा रहा है, इसमे कुछ भी अनुचित नहीं है। वहीं, कॉन्स्टीट्यूशन क्लब का श्रेय लेने का आरोप लगाने वाले कांग्रेस नेताओं को यह सफाई रास ही नहीं आ रही है। वह बीजेपी और विधानसभा अध्यक्ष दोनों पर आरोप लगा रही है। साथ ही कांग्रेस ने इस पूरे कार्यक्रम का बहिष्कार करने का भी ऐलान कर दिया है।
‘यह गलत परंपरा को जन्म देगा’
नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने आरोप लगाया कि हमारी सरकार ने कॉन्स्टीट्यूशन क्लब न केवल बनवाया बल्कि उसका उद्घाटन भी कर दिया था। बावजूद इसके, अब फिर से उद्घाटन किया जा रहा है, जो गलत परंपरा को जन्म देगा। टीकाराम ने कहा कि हम इस समारोह का बहिष्कार करेंगे और इस प्रकार की गलत परंपरा का हिस्सा नहीं बनेंगे। उन्होंने आगे कहा कि क्लब में पहले से ही उद्घाटन पट्टिका लगी हुई है, जिससे स्पष्ट है कि इसका उद्घाटन पहले हो चुका है। ऐसे में कांग्रेस ने सरकार से इस फैसले पर पुनर्विचार करने की मांग की है।
यह श्रेय लेने की राजनीति: डोटासरा
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रमुख गोविंद सिंह डोटासरा ने भी इस मुद्दे पर बीजेपी पर निशाना साधा। डोटासरा ने एक्स पर पोस्ट में कहा कि कॉन्स्टीट्यूशन क्लब के कथित शुभारंभ की आड़ में ‘दोबारा’ किए जा रहे उद्घाटन का कांग्रेस विधायक दल ने भारी मन से और गलत परिपाटी को रोकने के लिए बहिष्कार किया है। राजस्थान की राजनीति में यह रिवाज उचित नहीं है, पूरी कांग्रेस पार्टी नेता प्रतिपक्ष टीका राम जूली के निर्णय के साथ है। जिस क्लब का निर्माण से लेकर उद्घाटन तक हो चुका हो, फिर ऐसे कथित शुभारंभ का कोई औचित्य नहीं है। कथित शुभारंभ भाजपा की अंतर्कलह को भी दर्शाता है। राजस्थान में भाजपा के नेता अपना वर्चस्व दिखाने और श्रेय लेने के लिए अपने ही मुख्यमंत्री का अपमान कर रहे हैं। कार्यक्रम का निमंत्रण पत्र मुख्यमंत्री के पद, प्रतिष्ठा एवं गरिमा के विपरित है।
संबंधित खबरें
भारत-पाक सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाका, बाल-बाल बची यात्री ट्रेन
9 hrs agoराजस्थान में 11000 वोल्ट बिजली से 8 मजदूरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख
2 days ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
4 days ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
4 days agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
4 days agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
4 days agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
4 days agoगजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
6 days ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
6 days agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines