Jaipur: राज्य सरकार द्वारा पूर्व प्राथमिक शिक्षा अध्यापकों (एनटीटी) को पदोन्नति के अवसर दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रस्ताव को स्वीकृति दी है।

विज्ञापन

प्रस्ताव के अनुसार, पूर्व प्राथमिक शिक्षा अध्यापकों के संवर्ग में पदोन्नति के अवसर सृजित करने के लिए तीन नवीन पदनाम क्रमशः पूर्व प्राथमिक शिक्षा अध्यापक ग्रेड-द्वितीय (एल-8), पूर्व प्राथमिक शिक्षा अध्यापक ग्रेड-प्रथम (एल-10) तथा पूर्व प्राथमिक वरिष्ठ अध्यापक (एल-11) का सृजन किया जाएगा। साथ ही, पदोन्नति के लिए 5 वर्ष का अनुभव निर्धारित होगा। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री द्वारा वर्ष 2023-24 बजट में एकल पदों के लिए पदोन्नति के अवसर सृजित करने संबंधित घोषणा की गई थी।

विज्ञापन

भीनमाल में 54 करोड़ के सीवरेज कार्याें को मिली स्वीकृति

जालोर जिले के भीनमाल में 54.83 करोड़ रुपए की लागत से अपशिष्ट प्रबंधन में सीवरेज संबंधित कार्य कराए जाएंगे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रथम चरण के सीवरेज कार्य के लिए वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। इससे भीनमाल में अपशिष्ट प्रबंधन संबंधी सुविधाएं विकसित होंगी।

गहलोत की स्वीकृति के अनुसार, 54.83 करोड़ रुपए में से 13.44 करोड़ रुपए राशि स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) के अंतर्गत कन्वर्जेंस से खर्च किए जाएंगे। शेष राशि 41.38 करोड़ रुपए का वित्त पोषण आरयूडीएफ-द्वितीय से किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ने बजट वर्ष 2023-24 में भीनमाल सहित 5 शहरों में सीवरेज कार्य करवाये जाने की घोषणा की थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ