Jaipur: प्रमुख शासन सचिव सहकारिता श्रेया गुहा ने गुरूवार को बताया कि प्रदेश में सरसों की न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद अवधि को 14 जुलाई से बढ़ाकर 24 जुलाई, 2023 तक किया गया है। राज्य सरकार ने अधिक से अधिक किसानों से समर्थन मूल्य पर खरीद सुनिश्चित करने के लिए भारत सरकार से खरीद अवधि बढ़ाने के लिए आग्रह किया था। इस निर्णय से प्रदेश के लाखों किसानों को लाभ मिलेगा।
अब तक 2 लाख किसानों को मिला MSP का लाभ
गुहा ने कहा कि 5 जुलाई तक प्रदेश के 2 लाख 44 हजार 220 किसानों से 6 लाख 27 हजार 700 मीट्रिक टन की सरसों एवं चना की एमएसपी पर खरीद हुई है। जिसकी राशि 3392 करोड़ रूपये है। इसमें से 1 लाख 46 हजार 253 किसानों से 3.80 लाख मीट्रिक टन सरसों की खरीद की गई है। जिसकी राशि 2 हजार 71 करोड़ रूपये है। जबकि 97,967 किसानों से 2.47 लाख मीट्रिक टन चना की खरीद की गई है। जिसकी राशि 1321 करोड़ रूपये है।
उन्होंने बताया कि खरीद प्रक्रिया के तहत सरसों बेचान के लिए 2 लाख 29 हजार किसानों ने पंजीयन कराया है। जिसमें से 2 लाख 18 हजार 373 किसानों को दिनांक आवंटित कर दी गई है। जबकि चना बेचने के लिए 1 लाख 17 हजार 351 किसानों ने पंजीयन कराया था। उन सभी किसानों को दिनांक आवंटित कर दी गई है।
24 जुलाई तक अपनी उपज बेच सकेंगे किसान
प्रमुख शासन सचिव ने बताया कि खरीद अवधि 10 दिवस और बढ़ने से किसान खरीद केन्द्रों पर 24 जुलाई तक अपनी उपज बेच सकेंगे। उन्होंने किसानों से आग्रह किया कि संबंधित खरीद केन्द्रों पर एफएक्यू मानकों के अनुरूप ही सरसों लेकर जाएं ताकि उनसे खरीद सुनिश्चित हो सके। प्रबन्ध निदेशक राजफैड उर्मिला राजोरिया ने बताया कि सरसों की खरीद के लिए नैफेड से बारदाना क्रय किया जा रहा है। राजफैड द्वारा पर्याप्त मात्रा में बारदाने की व्यवस्था की हुई है।
संबंधित खबरें
पाक में तिरंगा फहराने वाले बने सरपंच... राजस्थान चुनाव के 3 गजब किस्से
1 hr agoआग की चपेट में अरावली की पहाड़ियां, अलवर में 3 KM दूर तक पहुंचीं लपटें
2 hrs agoराजस्थान में कार-ट्रक की टक्कर, बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, एक बच्ची घायल
2 days agoखाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
3 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
6 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
6 days agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
6 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
8 days agoकौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
8 days agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, नाले में गिरी कार, 8 की मौत
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines