Jaipur: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत मंगलवार और बुधवार को बिपरजाॅय चक्रवात से प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण कर प्रभावित लोगों से मुलाकात करेंगे। इससे पहले गहलोत ने सोमवार को जयपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास पर बिपरजाॅय तूफान से हुए नुकसान को लेकर समीक्षा बैठक ली। मुख्यमंत्री ने स्थितियों एवं राहत कार्यों पर निरन्तर निगरानी रखने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया है तथा वायुसेना एवं सेना के साथ समन्वय स्थापित कर राहत कार्य संचालित करने के निर्देश दिए हैं। इससे पूर्व 14 जून को भी मुख्यमंत्री ने बैठक आयोजित कर सभी जिला कलेक्टर्स, पुलिस अधीक्षक, एसडीआरएफ, मौसम विभाग एवं संबंधित विभागों को तूफान से होने वाली भारी वर्षा से बचाव के संबंध में निर्देश दिए थे।
सीएम ने लोगों से की ये अपील
मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की है कि जिन स्थानों पर भारी बारिश के कारण पानी जमा हो गया है, उन स्थानों से दूरी बनाकर रखें। विशेषकर बच्चों को इन स्थानों पर तैरने से सख्ती से रोका जाए। उन्होंने कहा कि जिन स्थानों पर पानी का बहाव तेज हो अथवा चादर चल रही हो, वहां पैदल या वाहन से ना गुजरें।
बूंदी और सवाईमाधोपुर में रेड अलर्ट
आपदा प्रबंधन, सहायता एवं नागरिक सुरक्षा विभाग के अधिकारियों द्वारा बैठक में बताया गया कि बिपरजाॅय तूफान के कारण बाड़मेर, जालोर, पाली, सिरोही एवं राजसमंद जिलों में अत्यधिक वर्षा हुई है। बिपरजाॅय के कारण बीते 3 दिनों में बाड़मेर में 192.37, जालोर में 419.10, सिरोही में 464.66, पाली में 318.70 एवं राजसमंद में 251.92 मिलीमीटर वर्षा हो चुकी है। बूंदी एवं सवाई माधोपुर जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है।
15 हजार लोगों को किया गया शिफ्ट
बैठक में अधिकारियों ने बताया कि बिपरजाॅय तूफान से प्रभावित इलाकों में एसडीआरएफ की 17 एवं एनडीआरएफ की 8 टीमें लगातार बचाव राहत कार्य में जुटी है। इन स्थानों पर सहायता के लिए सेना के 2 कॉलम तैनात किए गए हैं। प्रभावित जिलों से 15 हजार व्यक्तियों को वर्षा से पूर्व ही सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा चुका है।
प्रभावित क्षेत्रों में एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, सेना, पुलिस एवं नागरिक सुरक्षा स्वयं सेवकों द्वारा 1595 व्यक्तियों को रेस्क्यू कर सुरक्षित बचाया गया है। एनडीआरएफ द्वारा 133, एसडीआरएफ द्वारा 123 एवं सेना द्वारा 9 व्यक्तियों को विकट परिस्थितियों से निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। वहीं, राजसमंद में राजस्थान पुलिस के एक जवान द्वारा बहादुरी दिखाते हुए 2 लोगों को तेज बहाव से बचाया गया।
बैठक में ये रहे उपस्थित
बैठक में आपदा प्रबंधन, सहायता एवं नागरिक सुरक्षा मंत्री गोविन्दराम मेघवाल, मुख्य सचिव उषा शर्मा, अतिरिक्त मुख्य सचिव, वित्त विभाग अखिल अरोरा एवं शासन सचिव, आपदा प्रबंधन, सहायता एवं नागरिक सुरक्षा विभाग पी.सी. किशन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
संबंधित खबरें
राजस्थान में 11000 वोल्ट बिजली से 8 मजदूरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख
1 day ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
3 days ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
3 days agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
4 days agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
4 days agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
4 days agoगजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
5 days ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
6 days agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
7 days agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines