हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

जयपुर की केमिकल फैक्ट्री में कैसे लगी आग? जिसमें जिंदा जले 6 लोग, जानें Inside Story

Jaipur Chemical Factory Fire: प्रारंभिक जांच में पता चला है कि केमिकल फैक्ट्री में गर्म होने के बाद अचानक बॉयलर फट गया था। अभी तक की जांच में यह सामने आया है कि फैक्ट्री में आग बुझाने के पर्याप्त साधन नहीं थे। केमिकल में ब्लास्ट होने के बाद आग बार-बार फैल रही थी। 

विज्ञापन
जयपुर फैक्ट्री में आग

Jaipur Chemical Factory Fire: जयपुर के बैनाड़ा में शनिवार शाम केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग लगने का सच सामने आया है। इस हादसे में अब तक 6 लोगों की मौत हो चुकी है, वहीं, 2 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। दमकल विभाग के अधिकारियों के अनुसार प्राथमिक जांच में पता चला है कि केमिकल फैक्ट्री में गर्म होने के बाद अचानक बॉयलर फट गया था। अभी तक की जांच में पता चला है कि फैक्ट्री में आग बुझाने के पर्याप्त साधन नहीं थे। फैक्ट्री में अलार्म सिस्टम और अनाउंसमेंट की क्या व्यवस्था थी इसका पता लगाया जा रहा है।

शोर के बाद भगदड़ मच गई

बॉयलर फटने के बाद तेज धमाके के बाद आग लग गई। फैक्ट्री में केमिकल रखा था ऐसे में चंद मिनटों में ही पूरी फैक्ट्री को आग की लपटों ने घेर लिया। हादसे के दौरान बड़ी संख्या में लोग अंदर काम कर रहे थे। आग लगने के शोर के बाद उनमें भगदड़ मच गई। किसी तरह लोग अपनी जान बचाकर बाहर की तरफ भागे। किसी ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस के अनुसार पीड़ितों के बयान लिए जा रहे हैं।

इसलिए आग बुझाने में आई दिक्कत

मौके पर स्थानीय पुलिस व आधा दर्जन दमकल विभाग की गाड़ियां पहुंची। केमिकल फैक्ट्री होने के चलते बार-बार आग फैल रही थी। केमिकल में ब्लास्ट होने के बाद आग बार-बार फैल रही थी। किसी तरह दमकल विभाग के कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया। घटनास्थल से आधा दर्जन से अधिक लोगों को आग से बुरी तरह झुलसने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां अब तक छह लोगों को डॉक्टर मृत घोषित कर चुके हैं।

पुलिस हर एंगल से कर रही जांच

घायल दो लोग जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं। पुलिस के अनुसार शवों को पोस्टर्माटम के लिए सुरक्षित रखवा दिया गया है। घटनास्थल से आग लगने के साक्ष्य एकत्रित कर मामले की जांच की जा रही है। फैक्ट्री में क्या-क्या केमिकल थे, उसमें क्या काम होता था, इस बात का पता लगाया जा रहा है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें