राजस्थान के जयपुर में बड़ा हादसा हो गया है. इस हादसे में सात लोगों की मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि मृतक एक ही परिवार से हैं और सभी हरिद्वार से लौट रहे थे. इस दौरान जयपुर के रिंगरोड पर यह हादसा हुआ और कार नाले में जा गिरी. बताया जा रहा है कि नाले में गिरी कार को काफी देर बाद एक शख्स ने देखा और इसकी जानकारी पुलिस को दी. जब पुलिस ने इसकी जांच की और सात लोगों की मौत की जानकारी सामने आई.
घटना राजधानी जयपुर शिवदासपुरा थाना क्षेत्र में हुई है. प्रहलादपुरा के पास रिंग रोड से गुजर रही एक कार अनियंत्रित होकर नाले में गिर गई, कार में सवार सात लोगों की इसमें मौत हो गई है. इस घटना की जानकारी आज दोपहर करीब साढ़े बारह बजे लगी, जब एक शख्स ने नाले में गिरी कर को देखा और उसने पुलिस को इसकी जानकारी दी.
घटना की जानकारी मिलने के बाद डीसीपी साउथ समेत कई प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे, कार को बाहर निकालने की कोशिश शुरू हुई, तब पता चला कि इसमें सात लोग सवार थे और सभी की मौत हो गई है. पुलिस ने मृतकों के शवों को अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका पोस्टमार्टम के लिए मुर्दाघर भिजवाया. बताया गया कि मृतक शाहपुरा और जयपुर के रहने वाले बताए जा रहे हैं.
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इस हादसे को लेकर गहरा दुख व्यक्त किया है. मुख्यमंत्री ने इस घटना को अत्यंत हृदयविदारक और हृदय विदारक बताया. उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की और शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं. सोशल मीडिया पर लिखे पोस्ट पर सीएम ने लिखा कि जयपुर के शिवदासपुरा इलाके में हुए एक सड़क हादसे में लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत हृदयविदारक और हृदय विदारक है. मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं. प्रभु दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें.
यह भी पढ़ें: 33 साल से अमेरिका में रह रहीं 73 साल की भारतीय महिला हिरासत में, ICE के खिलाफ प्रदर्शन
वहीं राजस्थान विधानसभा में विपक्ष के नेता टीका राम जूली ने सोशल मीडिया पर लिखा कि जयपुर में रिंग रोड पर हुई कार दुर्घटना में एक ही परिवार के 7 सदस्यों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद एवं पीड़ादायक है. मैं शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं. मैं परमपिता परमेश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति एवं परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं.
संबंधित खबरें
3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
1 day ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
1 day agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
2 days agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
2 days agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
2 days agoगजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
3 days ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
4 days agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
5 days agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
5 days agoपाक में तिरंगा फहराने वाले बने सरपंच... राजस्थान चुनाव के 3 गजब किस्से
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines