Jaipur Bypass On NH 21 Horrific Accident: प्रयागराज महाकुंभ (Prayagraj Mahakumbh) से लौट रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी का NH 21 पर जयपुर बायपास पर भीषण एक्सीडेंट हो गया। इस हादसे में 3 दंपतियों समेत 5 की मौके पर ही मौत हो गई। सभी श्रद्धालु महाकुंभ में पवित्र स्नान कर वापस लौट रहे थे कि श्रद्धालुओं से भरी कार खड़े ट्रेलर से जा टकराई। हादसा इतना भयानक था उसे देखते ही लोगों के बीच चीख-पुकार मच गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आनन-फानन में घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है।
ट्रेलर से जा टकराई कार
राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 21 पर दौसा में भीषण सड़क हादसा तब हुआ जब प्रयागराज महाकुंभ से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार खड़े ट्रेलर में घुस गई। इस हादसे में दो दंपतियों सहित पांच लोगों की मौत हो गई। दरअसल टोंक जिले के देवली के रहने वाले श्रद्धालु प्रयागराज में महाकुंभ में डुबकी लगाने के बाद वापस आ रहे थे। इसी दौरान दौसा के कोतवाली थाना क्षेत्र में जयपुर बाईपास के समीप उनकी एक कार एक खड़े ट्रेलर से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि उसे कार के चिथड़े उड़ गए।
यह भी पढ़ें: Plane Crash In Toronto: विमान उल्टा होकर धड़ाम गिरा, प्लेन क्रैश में बाल-बाल बचे यात्री ने सुनाई आपबीती
हादसे में 5 की मौके पर ही मौत
इस भंयकर हादसे में कार में सवार मुकुट बिहारी सोनी और उसकी पत्नी गुड्डी देवी, राकेश सोनी और उसकी पत्नी निधि तथा कार ड्राइवर नफीस खान की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कार में सवार दीपेश सोनी नामक व्यक्ति घायल हो गया, साथ ही ट्रेलर चालक धर्मवीर और ट्रेलर को ठीक कर रहा मिस्त्री रामचरण हादसे में बुरी तरह से घायल हुआ। सभी घायलों को दौसा जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया जिनका वहां इलाज चल रहा है।
पुलिस ने यातायात को रोका
एक्सीडेंट के बाद पुलिस ने सतर्कता बरतते हुए कार में लगी गैस किट के लीक होने के डर के कारण यातायात को कुछ देर के लिए रोक दिया गया। हालांकि थोड़ी ही देर में पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हाईवे से दूर हटाकर यातायात सुचारू करवा दिया। वहीं दोसा जिला अस्पताल में पांचो मृतकों के शवों के पोस्टमार्टम की प्रक्रिया हुई।
इधर हादसे की सूचना मिलने के बाद दौसा के डीएसपी रवि शर्मा सहित पुलिस के आलाधिकारी मौजूद रहे फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें: Premanand Maharaj से जानें, कौन से लोग बनते हैं भूत-प्रेत, जिन्हें नहीं मिलती मुक्ति
संबंधित खबरें
राजस्थान में कार-ट्रक की टक्कर, बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, एक बच्ची घायल
1 day agoखाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
2 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
4 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
4 days agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
4 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
6 days agoकौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
7 days agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, नाले में गिरी कार, 8 की मौत
8 days agoफर्जी डिग्री से डॉक्टर बन 8वीं पास शख्स ने राजस्थान में खोल लिया अस्पताल
8 days ago'US से जंग में पाक के साथ भारत...', राजस्थान BJP चीफ के बयान पर मचा बवाल
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines