Jaipur: भाजपा सांसद किरोड़ी लाल मीणा ने शनिवार को अपना आंदोलन स्थगित कर दिया। वे अशोक गहलोत सरकार के खिलाफ 12 दिनों से जयपुर के आगरा रोड पर धरना दे रहे थे। शनिवार को सांसद मीणा अपनी मांगों को लेकर जयपुर में गृह राज्यमंत्री राजेंद्र यादव से मिले।
इससे पहले किरोड़ी ने अपनी ही पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने कहा, ‘सतीश पूनिया मुझसे मिलने आए थे। दावा किया था कि युवा मोर्चा समर्थन में प्रदेशभर में आंदोलन करेगा। एक भी दिन या किसी जगह आंदोलन नहीं हुआ।’
सांसद ने कहा कि मुझे दुख है। जिस मजबूती से पूनिया को खड़ा होना चाहिए था, वह नहीं हुआ। भाजपा ने साथ नहीं दिया। मैंने इस संबंध में शीर्ष नेताओं से बात की है।
https://twitter.com/DrKirodilalBJP/status/1621848172577591298?s=20&t=esU5W1kLE7dcrU1L7gzf2g
चार में से तीन मांगों को पूरा करने का मिला भरोसा
किरोड़ी और गृह राज्यमंत्री राजेंद्र यादव के बीच जयपुर कमिश्नरेट में बैठक हुई। इसके बाद 12 दिनों से चल रहे धरने को सात दिनों के लिए स्थगित कर दिया गया है। इस दौरान किरोड़ी ने 4 मांगें रखी थी, इसमें से तीन को पूरा करने का वादा किया गया है।
मंत्री राजेंद्र सिंह ने आश्वासन दिया है कि डीजीपी उमेश मिश्रा की अगुवाई में जांच कमेटी 7 दिन बाद सांसद मीणा से बात करेगी। तब उनके सामने हुई कार्रवाई की रिपोर्ट रखी जाएगी।
सांसद मीणा की थी ये मांगें-
मांग- REET, कांस्टेबल, RAS समेत 16 भर्ती परीक्षाओं के पेपर लीक हुए। इससे 50 लाख स्टूडेंट्स प्रभावित हुए। इसकी CBI जांच हो।
निष्कर्ष- मंत्री ने मांग को अस्वीकार कर दिया।
मांग- राजस्थान में सरकार नौकरियों में प्रदेश के युवाओं को 95 फीसदी आरक्षण मिले।
निष्कर्ष- सरकार हाईकोर्ट के निर्णय पर विचार करेगी।
मांग- 28 हजार CHA संविदा कर्मियों की बहाली हो। सभी विभागों में खाली पड़े पदों पर भर्ती शुरू हो।
निष्कर्ष- CHA कर्मचारियों को राजस्थान सरकार के हेल्थ डिपार्टमेंट में समायोजित किया जाएगा।
मांग- भर्ती परीक्षा में दूसरे राज्यों की फर्जी डिग्रियां लगाई जा रही हैं। इसे रोकने के लिए सख्त कदम उठाए जाएं।
निष्कर्ष- जांच होगी।
यह भी पढ़ें: Vasundhara Raje Vs Gehlot: वसुंधरा राजे ने कहा- ‘मैं भगवान भरोसे’, CM गहलोत पर किया तीखा वार
संबंधित खबरें
बिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
28 mins agoपाक में तिरंगा फहराने वाले बने सरपंच... राजस्थान चुनाव के 3 गजब किस्से
9 hrs agoआग की चपेट में अरावली की पहाड़ियां, अलवर में 3 KM दूर तक पहुंचीं लपटें
10 hrs agoराजस्थान में कार-ट्रक की टक्कर, बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, एक बच्ची घायल
3 days agoखाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
4 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
6 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
6 days agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
6 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
8 days agoकौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines