Rajasthan News: राज्य के शिक्षा मंत्री को रिश्वत देने की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार

राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर को रिश्वत देने की कोशिश में एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी उनसे मुलाकात करने जन सुनवाई के दौरान आया था। तब उस समय मंत्री रामगढ़ बांध जाने की तैयारी कर रहे थे। पूरा मामला क्या है, जानें।

BJP Minister Madan Dilawar Bribery Case

BJP Minister Madan Dilawar Bribery Case

BJP Minister Madan Dilawar Bribery Case: राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर को रिश्वत देने की कोशिश का एक मामला सामने आया है। खुद मंत्री ने इस पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया और आरोपी को तुरंत पुलिस के हवाले कर दिया। मंत्री दिलावर के मुताबिक, आरोपी व्यक्ति उनसे मुलाकात करने जन सुनवाई के दौरान सुबह करीब 8 बजे आया था। आरोपी ने मंत्री को एप्लीकेशन और एक फाइल भी दी, जिसके साथ एक लिफाफा भी था। उस समय मंत्री रामगढ़ बांध जाने की तैयारी कर रहे थे।

विज्ञापन

लिफाफे में करीब 5000 रुपये रखे थे 

मंत्री ने बताया कि जब वह व्यक्ति बाहर निकला, तो उनके फोटोग्राफर ने बताया कि लिफाफे में करीब 5000 रुपये रखे हैं। यह राशि कथित तौर पर रिश्वत के रूप में दी गई थी। मदन दिलावर ने कहा कि मैं 36 साल से राजनीति में हूं और तीसरी बार मंत्री बना हूं, लेकिन यह पहली बार है जब किसी ने मुझे रिश्वत देने की कोशिश की है। उन्होंने यह भी कहा कि शायद आरोपी ने सोचा कि मंत्री पैसे लेकर काम करते हैं, जबकि उसके आवेदन पर हस्ताक्षर तक नहीं थे।

विज्ञापन

मंत्री ने लिफाफा पुलिस को सौंपा 

मंत्री ने लिफाफा पुलिस को सौंप दिया और कहा कि इस घटना से दुख हुआ है कि आज भी लोग सिस्टम के बारे में ऐसी सोच रखते हैं। हालांकि, दिलावर ने यह भी कहा कि यह पता नहीं चल पाया है कि यह उन्हें फंसाने की कोई साजिश थी या फिर कोई और मकसद था।

कौन है आरोपी टीचर?

आरोपी का नाम चंद्रकांत वैष्णव है, जो बांसवाड़ा के गवर्नमेंट हाईयर प्राइमरी स्कूल बुधा में टीचर है। बुक राइटिंग का काम राजस्थान स्टेट काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च और ट्रेनिंग (RSCERT) करती है। उसी राइटिंग प्रोग्राम में यह खुद को शामिल करवाना चाहता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ