राजस्थान में आज निकाय चुनाव 2026 की मतगणना चल रही है और 10000 से ज्यादा वार्डों में नतीजे घोषित होने हैं. वहीं प्रदेश के 2 बड़े जिलों अजमेर और जयपुर के चुनाव परिणामों पर पूरे प्रदेश की नजर है. अजमेर में कांग्रेस और भाजपा दोनों दलों को बहुमत नहीं मिला है और निर्दलीय ‘किंगमेकर’ बन सकते हैं, क्योंकि अजमेर के 80 में से 37 वार्ड में कांग्रेस और 32 पर भाजपा ने जीत दर्ज की है. वहीं 11 वार्ड में निर्दलीयों ने परचम लहराया है. दूसरी ओर जयपुर के 150 वार्डों में भाजपा आगे चल रही है और रुझानों में कांग्रेस की स्थिति काफी खराब है.
जयपुर में सीकर के फार्मेसी कॉलेज में काउंटिंग सेंटर
जयपुर नगर निगम के 150 वार्डों में मतगणना चल रही है. सीकर रोड स्थित भवानी निकेतन परिसर के फार्मेसी कॉलेज में मतगणना केंद्र बनाया गया है, जहां आज सुबह ठीक 8 बजे पहले बैलेट पेपर काउंट किए गए और फिर EVM मशीनें खोली गईं. काउंटिंग के लिए 15 कमरों को रिजर्व करके उनमें 150 टेबल मतगणना के लिए लगाईं. 40 सीटें कांग्रेस जीत चुकी है और निर्दलीय ने 11 सीट पर जीत दर्ज की है. बाकी वार्ड में भाजपा आगे चल रही है. वार्ड 25 और 47 में EVM मशीन में खराबी आने के कारण मतगणना को फिलहाल रोक दिया गया है.
जयपुर में अबतक जीत चुके BJP-कांग्रेस के ये प्रत्याशी
जयपुर में दोपहर एक बजे तक 112 नंबर वार्ड से भाजपा के सुनील कोठारी चुनाव जीते है. कोठारी मेयर पद के दावेदारों की रेस में हैं. वार्ड 71 से कांग्रेस प्रत्याशी फाइज हसन जीते. दूसरे नंबर पर निर्दलीय और तीसरे नंबर पर भाजपा उम्मीदार रहे. फाइज हसन ने 21 की उम्र में पार्षद बनकर नगर निगम में Gen-Z युग शुरू कर दिया है. वार्ड 124 से कांग्रेस की कांता देवी ने 5 वोट से जीत दर्ज की. वार्ड 113 से कांग्रेस के गजनफर अली जीते और उन्होंने रिकॉर्ड 10014 वोट से BJP उम्मीदवार फरीद्दुदीन जैकी को हराया, जिनकी जमानत भी जब्त हो गई है.
अजमेर में 80 में से 11 सीटों पर निर्दलियों की जीत दर्ज
अजमेर नगर निगम चुनाव में भाजपा और कांग्रेस दोनों को बहुमत नहीं मिला है. क्योंकि 80 में से 37 वार्ड में कांग्रेस और 32 में भाजपा के प्रत्याशी चुनाव जीते हैं. 11 वार्ड में निर्दलीयों ने जीत दर्ज की है. ऐसे में मेयर और चेयरमैन चुनाव में ये 11 निर्दलीय किंगमेकर बन सकते हैं. इस रिजल्ट से भाजपा के 36 साल के रिकॉर्ड को झटका लगा है. वार्ड 59 में कांग्रेस की बबीता चौहान ने भाजपा की मधु शेखावत को हराया, जो पूर्व सभापति सुरेंद्र सिंह शेखावत की पत्नी हैं और मेयर पद की प्रबल दावेदार मानी जा रही हैं. वार्ड 4 में कांग्रेस से भाजपा की मोनिका जैन जीती हैं.
पॉलिटेक्निक कॉलेज को काउंटिंग सेंटर बनाया गया
बता दें कि अजमेर नगर निगम के 80 वार्ड में 360 प्रत्याशियों ने किस्मत आजमाई है. कांग्रेस के 77, भाजपा के 79 और निर्दलीय उम्मीदवारों की संख्या 204 थी. 4 लाख 38 हजार 39 मतदाताओं में से 2 लाख 86 हजार 823 ने मतदान किया और मतदान प्रतिशत 65.48% रहा था. आज 14 सितंबर को अजमेर के पॉलिटेक्निक कॉलेज में सुबह 8 बजे मतगणना शुरू हुई. कॉलेज के आस-पास के एरिया में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए. CO ट्रैफिक अंजू यादव ने मतगणना केंद्र के आस-पास के ट्रैफिक को रुकवाकर लोगों को वैकल्पिक रूट अपनाने की सलाह दी.
संबंधित खबरें
सुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
15 hrs agoराजस्थान विश्वविद्यालय में गीता पर डिप्लोमा, युवाओं को मिलेगा नया नजरिया
2 days ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
3 days agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
6 days agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
6 days agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
9 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
10 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
11 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
13 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
16 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines