Bomb Threat News: राजस्थान के जयपुर एयरपोर्ट को बम विस्फोट करके उड़ाने की धमकी मिली है। रविवार सुबह एयरपोर्ट अथॉरिटी को ऑफिशियल ईमेल आईडी पर एक ईमेल मिला, जिसमें लिखा था कि एयरपोर्ट की बिल्डिंग के अंदर विस्फोटक प्लांट किए हैं। अगर बिल्डिंग खाली नई कराई गई तो बम फट जाएंगे और सारे लोग मारे जाएंगे। ईमेल पढ़ते ही एयरपोर्ट अधिकारी ने पुलिस के फोन किया। जानकारी मिलते ही पुलिस टीमें, फायर ब्रिगेड, बम-डॉग स्क्वायड, सिविल डिफेंस की टीम एयरपोर्ट पर पहुंची। बम और डॉग स्कवायड के साथ एयरपोर्ट का चप्पा-चप्पा खंगाला गया। CISF ने भी बम निरोधक दस्ते के साथ एयरपोर्ट की तलाशी ली, लेकिन सर्च ऑपरेशन में कोई संदिग्ध चीज या विस्फोटक पदार्थ नहीं मिला है।
यह भी पढ़ें:क्या है धर्म चक्रवर्ती सम्मान, PM मोदी को जैन समाज ने इस उपाधि से क्यों नवाजा?
3 दिन पहले हॉस्पिटल को मिली थी धमकी
बता दें कि आज 29 जून को एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इससे पहले 26 जून को जयपुर के ही ESIC अस्पताल को भी धमकी भरा ईमेल मिला था। ईमेल अजमल कसाब के नाम से आया था और इसमें लिखा था कि अस्पताल खाली करो, वरना बम विस्फोट करके उड़ा देंगे। जयपुर पुलिस ने बम और डॉग स्कवायड के साथ मिलकर अस्पताल का कोना-कोना तलाश था, लेकिन अस्पताल के अंदर कोई विस्फोटक नहीं मिला। अस्पताल की पूरी बिल्डिंग की चेकिंग की गई थी।
पिछले 2 महीने से मिल रही धमकियां
बता दें कि जयपुर में बम से विस्फोट किए जाने की धमकियां पिछले 2 महीने से मिल रही हैं। पिछले महीने मई में 8, 12, 13 मई को सवाई मानसिंह स्टेडियम को बम से उड़ाने की धमकी मिली। 13 मई को स्टेडियम को बम से उड़ाने की धमकी भरा जो मेल आया था, उसमें एक रेप पीड़िता का जिक्र था, जिसे न्याय नहीं मिलने पर बम विस्फोट करने की धमकी लिखी थी। धमकी देने के मामले में कार्रवाई करते हुए अहमदाबाद से जयपुर पुलिस ने एक महिला को दबोचा था, जिसेन पुलिस पूछताछ में स्वीकार किया उसने ही ईमेल भेजे थे। 9 मई को जयपुर मेट्रो में बम विस्फोट किए जाने की धमकी भरा ईमेल आया था।
यह भी पढ़ें:जम्मू कश्मीर से धारा 370 क्यों हटाई गई? सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस BR गवई ने बताया
संबंधित खबरें
घात लगाकर बैठे थे बाइक सवार, फिर रॉड से टूट पड़े! कैफे मालिक पर अटैक
4 hrs agoराजस्थान में पटाखों के गोदाम में धमाका, 2 लोगों की मौत और एक घायल
3 days agoजयपुर में दिवाली पर मिल रही 1.23 लाख रुपये किलो की सोने वाली मिठाई
3 days agoRSSB राजस्थान महिला सुपरवाइजर परीक्षा का परिणाम जारी, Direct Link पर देखें
3 days agoभारत-पाक सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाका, बाल-बाल बची यात्री ट्रेन
4 days agoराजस्थान में 11000 वोल्ट बिजली से 8 मजदूरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख
6 days ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
8 days ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
8 days agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
8 days agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines