Emergency Landing At Jaipur Airport: राजस्थान की राजधानी जयपुर में स्थित एयरपोर्ट पर विमान की इमरजेंसी लैंडिंग का मामला सामने आया है। इसके चलते काफी देर तक एयरपोर्ट पर अफरातफरी की स्थिति बनी रही। मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली से जबलपुर जा रही फ्लाइट में एक यात्री को मिर्गी आने के चलते जयपुर एयरपोर्ट पर विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करवानी पड़ी।
पूरा मामला शुक्रवार का है और यह विमान अलायंस एयर का है। बताया जा रहा है कि अलायंस एयर के विमान में अचानक ही एक यात्री की तबीयत खराब हो गई। 9I-691 संख्या का यह विमान दिल्ली से जबलपुर के लिए जा रहा था। अचानक रास्ते में एक यात्री को विमान में मिर्गी का दौरा पड़ गया, जिससे आसपास के यात्री डर गए।
मरीज की हालत को देखते हुए जयपुर एयरपोर्ट में फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। इसके बाद यानी जयपुर एयरपोर्ट पर विमान की लैंडिंग के बाद स्थानीय प्रशासन भी पहुंचा और यात्री को फौरन एंबुलेंस के जरिये ले जाकर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
बुधवार दिल्ली एयरपोर्ट पर कराई गई थी विमान की सुरक्षित लैंडिंग
यहां पर बता दें कि श्रीलंका की राजधानी कोलंबो से आ रहे विमान की दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बुधवार को इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी। इस विमान में कुल 130 यात्री सवार थे। बताया जा रहा हैकि श्रीलंकन एयरलाइंस की उड़ान संख्या यूएल 195 में उड़ान के दौरान ही पायलट ने हाइड्रोलिक सिस्टम में कुछ गड़बड़ी महसूस की थी। इसके बाद पायलट ने तत्काल आइजीआइ एयरपोर्ट के एयर ट्रैफिक कंट्रोलर को अवगत कराया। इसके बाद दिल्ली एयरपोर्ट पर विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराई गई।
संबंधित खबरें
भारत-पाक सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाका, बाल-बाल बची यात्री ट्रेन
11 hrs agoराजस्थान में 11000 वोल्ट बिजली से 8 मजदूरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख
2 days ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
4 days ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
4 days agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
4 days agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
4 days agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
4 days agoगजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
6 days ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
7 days agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines