Jaipur: रिश्वत मामले में निलंबित एसओजी की निलंबित एससपी दिव्या मित्तल के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले में एसीबी ने मामला दर्ज किया है। इससे पहले एसीबी की टीमों ने शुक्रवार को जयपुर, झुंझुनूं और उदयपुर में दिव्या के ठिकानों पर छापेमारी की। एसीबी की ओर से 6 जुन को दर्ज एफआईआर में बताया गया कि 2010 से 2023 तक दिव्या मित्तल उदयपुर और अजमेर में अलग-अलग पदों पर तैनात रही।
13 साल में दिव्या ने खर्च किए 2 करोड़ 74 लाख रुपए
एसीबी ने शुक्रवार को कार्रवाई करते हुए दिव्या के पिलानी रोड़ पर स्थित घर को सीज कर दिया। इसके अलावा उनके उदयपुर, जयपुर और अजमेर स्थित ठिकानों पर सर्च अभियान चलाया गया। इस दौरान एसीबी को उदयपुर में 33 लाख का रिसाॅर्ट नेचल हिल, फार्म हाउस में 8.70 लाख का कीमती सामान मिला। इसके अलावा झुंझुनूं में 7 लाख की जमीन, जयपुर में 8 लाख की जमीन, 71 लाख की सैलरी के रूप में मिले। इस दौरान दिव्या ने कुल 2 करोड़ 74 लाख रुपए खर्च भी किए। सबसे अधिक 1 करोड़ 65 लाख की राशि उदयपुर में रिसाॅर्ट के निर्माण पर खर्च की गई।
यह है मामला
बता दें कि 4 जनवरी को शिकायतकर्ता ने एसीबी को बताया कि दिव्या ने उसके दलाल के जरिए 2 करोड़ की रिश्वत मांगी गई है। आरोपियों को 25 लाख काम से पहले और 25 लाख काम के बाद देने की बात तय हुई थी। आरोपी दलाल ने उस दौरान पैसा नहीं लिया। रिश्वत की रकम लेने से पहले एसीबी ने दिव्या को 16 जनवरी को गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद टीम ने उन्हें पकड़कर अजमेर से जयपुर लाई थी। फिलहाल दिव्या हाईकोर्ट से जमानत पर बाहर है।
संबंधित खबरें
नशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
1 hr agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
4 hrs agoपाक में तिरंगा फहराने वाले बने सरपंच... राजस्थान चुनाव के 3 गजब किस्से
13 hrs agoआग की चपेट में अरावली की पहाड़ियां, अलवर में 3 KM दूर तक पहुंचीं लपटें
14 hrs agoराजस्थान में कार-ट्रक की टक्कर, बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, एक बच्ची घायल
3 days agoखाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
4 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
6 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
6 days agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
7 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines