हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Jaipur Heritage Mayor: एसीबी बोली- मुनेश की मौजूदगी में ली गई रिश्वत, मंत्री खाचरियावास- मेरे साथ विश्वासघात किया

विज्ञापन

Jaipur: राजस्थान सरकार ने जयपुर हेरिटेज निगम की मेयर मुनेश गुर्जर को निलंबित कर दिया। इसके बाद से राजधानी में नेताओं के बीच सियासी तल्खियां बढ़ गई है तो वहीं दूसरी ओर एसीबी जल्द ही निलंबित मेयर मुनेश से पूछताछ कर सकती है। एसीबी ने बताया कि छापेमारी के दौरान परिवादी की पट्टे वाली फाईल मेयर के घर से बरामद हुई है। उनकी मौजूदगी में ही परिवादी से 2 लाख की रिश्वत ली गई थी। बता दें कि शुक्रवार को एसीबी ने सस्पेंड मेयर के घर छापेमारी करते हुए 41 लाख रुपए बरामद किए थे। इसके बाद एसीबी ने मेयर पति और 2 दलालों को गिरफ्तार किया था।

वहीं इस कार्रवाई के बाद खाद्य आपूर्ति मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास का बयान भी सामने आया है। खाचरियावास ने कहा कि मेयर ने उसके साथ विश्वासघात किया है। इन सबके बीच निलंबित मेयर ने कहा कि यदि मंत्री सच्चे हैं तो उनकी और मेरी काॅल डिटेल निकलवा कर जांच कर लीजिए। खाचरियावास ने कहा कि सरकार का फैसला स्वागत योग्य है कोई भी व्यक्ति जो भ्रष्टाचार करता है उसके खिलाफ इसी तरह की कार्रवाई होनी चाहिए। दोनों ने पार्टी की इमेज से खेलते हुए बड़ा पाप किया है।

पकड़े जाने के बाद बयानबाजी कर रहे हैं- खाचरियावास

खाचरियावास ने आगे कहा कि जो रिकाॅर्डिंग एसीबी ने की है उसे सार्वजनिक किया जाए। हमने सरकार लोगों की भलाई के लिए बनाई थी। उन्होंने कहा कि एसीबी फिलहाल मामले की जांच कर रही है। ऐसे में अगर यह लोग दोषी पाए जाते हैं तो इन्हें बर्खास्त कर दिया जाना चाहिए। मेयर पति के पार्षद मनोज पर लगाए आरोपों पर पलटवार करते हुए मंत्री ने कहा कि खुद चोरी करते हुए पकड़ में आए हैं और अब इस तरह की बयानबाजी कर रहे हैं। जो कि पूरी तरह बेबुनियाद है।

ये भी देखेंः

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें