Jaipur: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से आदिवासी समाज के प्रतिनिधिमण्डल ने शनिवार को मुलाकात कर जय मीनेश आदिवासी विश्वविद्याल, रानपुर कोटा की स्थापना के लिए उनका अभिनन्दन किया। साथ ही, प्रदेशभर में चलाए जा रहे महंगाई राहत कैम्पों तथा जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री निवास पर पहुंचे समाज के लोगों ने विश्वविद्यालय की सौगात के लिए पारम्परिक लोकगीतों पर नाच-गाकर अपनी खुशी और उत्साह जाहिर किया।
बच्चे शिक्षित होंगे तो पूरे समाज की उन्नति होगी
गहलोत ने प्रतिनिधिमण्डल को सम्बोधित करते हुए कहा कि इस विश्वविद्यालय का आदिवासी समाज सहित सर्वसमाज को बहुत फायदा मिलेगा। बच्चे शिक्षित होंगे तो पूरे समाज की उन्नति होगी। उन्होंने उम्मीद जताई की यह विश्वविद्यालय देश-दुनिया में अपना नाम और पहचान बनाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने विश्वविद्यालय के लिए रियायती दर पर जमीन उपलब्ध कराई और हर संभव सहयोग प्रदान किया।
विधायकों को अपने कोष से विश्वविद्यालय के लिए 10 लाख रूपए की राशि देने का प्रावधान किया गया। उन्होंने स्वयं भी विधायक कोष से 10 लाख रूपए की राशि विश्वविद्यालय के लिए दी है। उन्होंने विश्वविद्यालय निर्माण में समाज के सहयोग पर भी प्रसन्नता व्यक्त की।
ओबीसी वर्ग के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है सरकार
गहलोत ने कहा कि राज्य सरकार अनुसूचित जातिध्जनजाति एवं ओबीसी वर्ग के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि इन वर्गो के उत्थान के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं। साथ ही, इन्हें आरक्षण का पूरा लाभ मिले। इसके लिए भी राज्य सरकार निरन्तर प्रयासरत है। उदयपुर संभाग में जनजाति वर्ग की बहुलता के दृष्टिगत गुरू गोविंद जनजातीय विश्वविद्यालय खोला गया है।
योजनाओं से बदल रहा लोगों का जीवन
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की जनता को महंगाई से निजात दिलाने के लिए महंगाई राहत कैंप आयोजित कर 10 जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। प्रदेश में हर परिवार को 25 लाख रूपए का मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा दिया जा रहा है, जो देश में अन्यत्र कहीं नहीं है। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा सूचनाए शिक्षाए खाद्य सुरक्षा एवं रोजगार का अधिकार के तर्ज पर राजस्थान में स्वास्थ्य का अधिकार कानून बनाकर लागू किया गया है।
राज्य में लगभग 76 लाख परिवारों को 500 रूपए में गैस सिलेण्डर उपलब्ध करवाकर महंगाई से राहत प्रदान की जा रही है। वहीं, लम्पी रोग से गायों की मृत्यु पर प्रति गाय 40 हजार रूपए का मुआवजा देने का प्रावधान भी किया गया है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को जल्द ही 3 साल की इन्टरनेट कनेक्टिविटी के साथ स्मार्टफोन दिए जाएंगे। इस दौरान गहलोत ने सभी से महंगाई राहत कैंपों में जाकर रजिस्ट्रेशन करवाने का आह्वान किया।
संबंधित खबरें
राजस्थान विश्वविद्यालय में गीता पर डिप्लोमा, युवाओं को मिलेगा नया नजरिया
20 hrs ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
1 day agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
4 days agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
4 days agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
7 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
8 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
9 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
11 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
14 days agoसबसे बड़ी पार्टी बन कैसे हारी BJP? राजस्थान की एक नगरपालिका में अजीब नजारा
19 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines