Jaipur: 7.43 करोड़ से अधिक गारंटी कार्ड जारी, चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में 1.29 करोड़ रजिस्ट्रेशन
Edited By Rakesh Choudhary

Edited By Rakesh Choudhary

Jaipur: राज्य सरकार द्वारा प्रदेशभर में आयोजित किये जा रहे महंगाई राहत कैम्प आम जन के लिए राहत का फुल पैकेज साबित हो रहे हैं। एक ही छत के नीचे 10 विभिन्न योजनाओं का लाभ पाकर प्रदेशवासियों के जीवन में बड़ा बदलाव हो रहा है। लगभग दो महीने में ही करोड़ों लोग रजिस्ट्रेशन करवाकर योजनाओं से लाभान्वित हो चुके है। मंगलवार शाम तक 1.73 करोड़ से ज्यादा परिवार इन कैम्पों से लाभान्वित हो चुके हैं, जबकि गांरटी कार्ड वितरण का आंकड़ा भी 7.43 करोड़ से अधिक का हो चुका है।
राजस्व विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार मंगलवार शाम तक इंदिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना में 54.42 लाख, मुख्यमंत्री निशुल्क बिजली योजना में 91.59 लाख, मुख्यमंत्री निशुल्क कृषि बिजली योजना में 11.13 लाख, मुख्यमंत्री निशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना में 1.02 करोड़, मुख्यमंत्री ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना में 65.96 लाख एवं इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना में 4.34 लाख से ज्यादा रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं।
इसी प्रकार सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना में 50.72 लाख, मुख्यमंत्री कामधेनु पशु बीमा योजना में 1.04 करोड़, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में 1.29 करोड़ एवं मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना में 1.29 करोड़ से अधिक रजिस्ट्रेशन हुए हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: