Jaipur: 1.78 करोड़ से ज्यादा परिवारों को मिला राहत कैम्पों का लाभ, कामधेनु योजना में 1 करोड़ से अधिक पंजीयन

Jaipur, Mahangai Rahat Camp

Jaipur: राज्य सरकार द्वारा आयोजित महंगाई राहत कैम्प आमजन के जीवन में खुशियों के रंग भर रहे हैं। इन कैम्पों में मिल रहे 10 लोककल्याणकारी योजनाओं के लाभ से लोगों को महंगाई से राहत मिल रही है, जिससे उनका जीवन सुगम हो रहा है। गुरुवार शाम तक 1.78 करोड़ से ज्यादा परिवार इन कैम्पों से लाभान्वित हो चुके हैं। जबकि गांरटी कार्ड वितरण का आंकड़ा भी 7.56 करोड़ से अधिक का हो चुका है।

राजस्व विभाग ने जारी किए आंकड़े

राजस्व विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार गुरुवार शाम तक इंदिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना में 55.03 लाख, मुख्यमंत्री निशुल्क बिजली योजना में 93 लाख, मुख्यमंत्री निशुल्क कृषि बिजली योजना में 11.36 लाख, मुख्यमंत्री निशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना में 1.04 करोड़, मुख्यमंत्री ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना में 66.91 लाख एवं इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना में 4.38 लाख से ज्यादा रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं।

कामधेनु योजना में 1 करोड़ से अधिक पंजीयन

इसी प्रकार सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना में 51.43 लाख, मुख्यमंत्री कामधेनु पशु बीमा योजना में 1.07 करोड़, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में 1.31 करोड़ एवं मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना में 1.31 करोड़ से अधिक रजिस्ट्रेशन हुए हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ