हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

Jaipur: 1.74 करोड़ से ज्यादा परिवारों को मिला लाभ, मुख्यमंत्री कामधेनु पशु बीमा योजना में 1.05 करोड़ रजिस्ट्रेशन

विज्ञापन

Jaipur: राज्य सरकार ने महंगाई राहत कैम्प के रूप में प्रदेशवासियों के लिए खुशियों का खजाना खोल दिया है। इस खजाने में समाज के हर वर्ग के लिए कोई न कोई सौगात मौजूद है। लोग भारी उत्साह से कैम्पों में पहुंचकर अपने परिवार का रजिस्ट्रेशन करवा रहे हैं। बुधवार शाम तक 1.74 करोड़ से ज्यादा परिवारों को इन कैम्पों से लाभ मिल चुका है जबकि गांरटी कार्ड वितरण का आंकड़ा भी 7.47 करोड़ से अधिक का हो गया है।

राजस्व विभाग ने जारी किए आंकड़े

राजस्व विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार बुधवार शाम तक इंदिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना में 54.60 लाख, मुख्यमंत्री निशुल्क बिजली योजना में 91.98 लाख, मुख्यमंत्री निशुल्क कृषि बिजली योजना में 11.18 लाख, मुख्यमंत्री निशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना में 1.03 करोड़, मुख्यमंत्री ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना में 66.24 लाख एवं इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना में 4.35 लाख से ज्यादा रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं।

चिरंजीवी योजना में 1.29 करोड़ से अधिक पंजीयन

इसी प्रकार सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना में 50.92 लाख, मुख्यमंत्री कामधेनु पशु बीमा योजना में 1.05 करोड़, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में 1.29 करोड़ एवं मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना में 1.29 करोड़ से अधिक रजिस्ट्रेशन हुए हैं।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola