Jaipur: 1.66 करोड़ से ज्यादा परिवार हुए लाभान्वित, अन्नपूर्णा फूड पैकेट के लिए 1 करोड़ रजिस्ट्रेशन
Edited By Rakesh Choudhary

Edited By Rakesh Choudhary

Jaipur: लोकतंत्र में चुनी हुई सरकार का ध्येय जनकल्याण होता है। राज्य सरकार द्वारा आयोजित किये जा रहे महंगाई राहत कैम्प इसी ध्येय को साकार कर रहे हैं। कैम्पों में मिल रहे 10 जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ से लोगों का जीवन खुशहाल हो रहा है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में आमजन इन योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए रजिस्ट्रेशन करवा रहे हैं। बुधवार शाम तक 1.66 करोड़ से ज्यादा परिवार इन कैम्पों से लाभान्वित हो चुके हैं, जबकि गांरटी कार्ड वितरण का आंकड़ा भी 7.24 करोड़ से अधिक का हो चुका है।
राजस्व विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार बुधवार शाम तक इंदिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना में 53.44 लाख, मुख्यमंत्री निशुल्क बिजली योजना में 89.68 लाख, मुख्यमंत्री निशुल्क कृषि बिजली योजना में 10.84 लाख, मुख्यमंत्री निशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना में 1 करोड़, मुख्यमंत्री ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना में 64.44 लाख एवं इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना में 4.29 लाख से ज्यादा रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं।
इसी प्रकार सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना में 49.67 लाख, मुख्यमंत्री कामधेनु पशु बीमा योजना में 1 करोड़, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में 1.25 करोड़ एवं मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना में 1.25 करोड़ से अधिक रजिस्ट्रेशन हुए हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: