राजस्थान में चुनाव ड्यूटी पर तैनात ITBP जवान ने खुद का गला रेता

ITBP Jawan slits own throat in Rajasthan: राजस्थान में विधानसभा चुनाव के बीच ड्यूटी पर तैनात एक आईटीबीपी के जवान ने खुद का गला रेत दिया। स्थानीय पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

ITBP Jawan slits own throat in Rajasthan

ITBP Jawan slits own throat in Rajasthan

ITBP Jawan slits own throat in Rajasthan: राजस्थान में सोमवार को चुनावी ड्यूटी में तैनात आईटीबीपी के जवान ने खुद का गला रेत दिया। जवान को गंभीर हालत में कानोता के अस्पताल में भर्ती कराया गया तथा प्राथमिक उपचार के बाद एसएमएस रैफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार सुसाइड का प्रयास करने से पहले जवान ने परिजनों से बात की थी।

विज्ञापन

कानोता एसीपी फूलचंद मीणा ने बताया कि जवान का नाम मनोज विश्वास है। जो कि पश्चिम बंगाल का रहने वाला है। जानकारी मिलने पर पुलिस की टीम अस्पताल पहुंची। मामले की जांच शुरू की। हालांकि जवान के परिजनों को अभी सूचित नहीं किया है। उधर जानकारी मिलने पर आईटीबीपी के कंमाडेट भी अस्पताल पहुंचे।

विज्ञापन

पुलिस कर रही मामले की जांच

पुलिस जवान के मोबाइल की जांच कर रही है। वहीं मनोज के साथी जवानों से भी पूछताछ की जा रही है। चुनाव ड्यूटी पर आए मनोज और उसके साथी जवानों को कानोता के आनंद काॅलेज में रुके थे। बता दें कि प्रदेश में 25 नवंबर को एक ही चरण में मतदान होना है। वहीं नतीजे 3 दिसंबर को घोषित किए जांएगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ