हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

G-20 Summit: विदेशी मेहमानों के लिए बने सोने-चांदी के 15 हजार से ज्यादा बर्तन; कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी में भी सर्विस दे चुकी कंपनी

विज्ञापन

G-20 Summit, जयपुर: देश की राजधानी दिल्ली में 9 और 10 दिसंबर को G-20 Summit में आ रहे विदेशी मेहमानों की खातिरदारी में जिसे भी जो जिम्मेदारी मिली है, वो कोई कसर नहीं छोड़ना चाहता। इन्हीं में से एक राजस्थान की एक कंपनी भी है, जिसने इन खास मेहमानों के लिए सोने-चांदी के 15 हजार से ज्यादा खास बर्तन तैयार किए हैं। इससे भी बड़ी बात यह भी है कि यह कंपनी इससे पहले बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी समेत बहुत से स्पेशल क्लाइंट्स के लिए काम कर चुकी है।

  • 1960 से लग्जरी और लैविश मेटलवेयर तैयार कर रही आइरिस जयपुर के देश-दुनिया में हैं VVIP क्लाइंट्स

  • G-20 के लिए बंगाल, UP, कर्नाटक आदि राज्यों के कारीगरों ने लगभग 50 हजार घंटे की मेहनत से चांदी के 15000 से ज्यादा बर्तन तैयार किए

द प्रिंट की एक रिपोर्ट के अनुसार सन 1960 से लग्जरी और लैविश मेटलवेयर तैयार कर रही आइरिस जयपुर (Iris Jaipur) नामक इस कंपनी के दुनियाभर में फाइव स्टार होटल, रिसॉर्ट और दूसरे प्रतिष्ठान ग्राहक हैं। सोने-चांदी के डिनर सेट, कटलरी, ट्रे, केक स्टैंड आदि के साथ-साथ शावर फिटिंग, टेबल लैंप, बार काउंटर और गिफ्टिंग आईटम बनाने वाली इस कंपनी के भारत में जय महल पैलेस, सिटी पैलेस, रामबाग पैलेस, लीला पैलेस आदि शाही ठाठ वाले प्रतिष्ठान प्रमुख क्लाइंट हैं।

आइरिस जयपुर के मालिक राजीव पाबुवाल और उनके बेटे लक्ष्य पाबुवाल हैं ने बताया कि हैंडमेड मेटलवेयर के लिए उनकी कंपनी के दुनियाभर में वीवीआईपी ग्राहक मौजूद हैं। अब G-20 के लिए लगभग 50 हजार घंटे की मेहनत से चांदी के 15000 से ज्यादा बर्तन तैयार किए हैं। इनमें से ज्यादातर का बेस स्टील और पीतल का है, जबकि ऊपर चांदी की कोटिंग है। गिलास, चम्मच और कटलरी आदि को सोने की कोटिंग से तैयार किया गया है।

उन्होंने बताया कि जयपुर के स्थानीय कारीगरों के अलावा, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक के कारीगरों ने भी इन बर्तनों पर हाथ आजमाया है। इन पर भारत के समृद्ध विरासत की नक्काशी के साथ भांति-भांति के फूल, और पशु-पक्षी उकेरे गए हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें