मुंबई इंडियंस के युवा क्रिकेटर रेप केस में फंसे, शिवालिक पर जोधपुर में FIR दर्ज

आईपीएल के युवा क्रिकेटर शिवालिक शर्मा के खिलाफ राजस्थान के जोधपुर में दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। पीड़िता ने खिलाड़ी पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।

Serious Case Against IPL player Shivalik Sharma

लोकेश व्यास, जोधपुर

विज्ञापन

आईपीएल टीम मुंबई इंडियंस के युवा क्रिकेटर शिवालिक शर्मा को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। राजस्थान पुलिस शिवालिक शर्मा की तलाश कर रही है। दरअसल, युवा क्रिकेटर शिवालिक शर्मा को दुष्कर्म जैसे संगीन मामले में आरोपी पाया गया है। शिवालिक शर्मा के खिलाफ राजस्थान के जोधपुर में दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। पीड़ित लड़की की शिकायत पर पुलिस ने एक्शन लेते हुए शिवालिक शर्मा की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन

शादी का झांसा देकर बनाए संबंध

बड़ौदा के रहने वाले शिवालिक के खिलाफ जोधपुर के कुड़ी भगतासनी हाउसिंग बोर्ड थाने में रेप की FIR दर्ज की गई है। पुलिस ने बताया कि कभी भी दुष्कर्म के आरोपी शिवालिक शर्मा की गिरफ्तारी हो सकती है। पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़िता ने बताया कि शिवालिक शर्मा ने उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए हैं। पीड़िता ने आरोप लगाया कि शिवालिक शर्मा ने सगाई से पहले ही उसके साथ जबरन संबंध बनाए थे। इस बार उसने उसके जोधपुर वाले घर में दुष्कर्म किया था।

विज्ञापन

शिवालिक की तलाश जारी

इस मामले पर अधिक जानकारी देते हुए कुड़ी पुलिस थाना प्रभारी हमीर सिंह ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी आईपीएल खिलाड़ी शिवालिक शर्मा के खिलाफ दुष्कर्म मामला दर्ज हुआ है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच करते हुए आरोपी की भी तलाश कर रही है। बता दें कि शिवालिक शर्मा आईपीएल में बड़ौदा और मुंबई इंडियंस के लिए खेल चुके हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ