International Yoga Day 2025: राजस्थान के जयपुर में इस बार अंतरराष्ट्रीय योग दिवस सिर्फ शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का उत्सव नहीं होगा, बल्कि राज्य सरकार इसे पर्यटन को बढ़ावा देने के नए मौके के रूप में भी पेश कर रही है। “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य” थीम पर होने जा रहे इस 11वें योग दिवस पर पहली बार राजस्थान के प्रसिद्ध पर्यटन और धार्मिक स्थलों पर सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। सरकार का मकसद है कि जो लोग स्टेडियम और पार्कों में योग करने आते हैं, उनके साथ-साथ उन पर्यटक और धार्मिक स्थलों पर आने वाले लोगों को भी योग के प्रति जागरूक किया जाए।
13 बड़े जगहों पर होंगे कार्यक्रम
जयपुर में 13 प्रमुख धार्मिक और पर्यटन स्थलों पर इस बार सामूहिक योगाभ्यास होगा। इनमें जयपुर के आराध्य देव गोविंद देव जी मंदिर जयगढ़ किला अल्बर्ट हॉल हवा महल और एसएमएस स्टेडियम भी शामिल है। इसके अलावा कई जगह बड़ी संख्या में लोग योग करते नजर आएंगे। जानकारी के मुताबिक सवाई मानसिंह स्टेडियम में 3000 लोग, जल महल में 1000 ,जवाहर सर्किल पर 700 लोग, सेंट्रल पार्क में 600 लोग, बिरला मंदिर: 600 ,आमेर किला पर 500 ,हवा महल के सामने 100 लोग,गलता जी मंदिर प्रांगण में 200 लोग, सिटी पैलेस 200, गोविंद देव जी मंदिर प्रांगण में 200, ऐतिहासिक जयगढ़ किला में 100 लोग, अल्बर्ट हॉल के सामने 200 लोग और सिटी पार्क मानसरोवर में 200 लोग एकसाथ बैठकर योग करते नजर आएंगे। इन जगहों पर मौजूद आम लोगों के लिए भी योग करने की खास व्यवस्था की गई है।
ग्रामीण इलाकों में भी दिखेगा योग का उत्साह
जयपुर के आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में भी सामूहिक योग कार्यक्रम होंगे। जमवाई माता मंदिर (जमवारामगढ़), शीतला माता मंदिर (चाकसू), शाकंभरी माता मंदिर (कोरसीना) और दादू धाम मंदिर (नरेना) जैसे स्थलों पर भी लोग योग करते नजर आएंगे।
मुख्यमंत्री का योग
इस बार मुख्य राज्य स्तरीय कार्यक्रम जैसलमेर में होगा। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा खुद जैसलमेर के रेत के धोरो पर स्कूली बच्चों और स्थानीय लोगों के साथ सामूहिक योग करेंगे। उन्होंने मंत्रियों और विधायकों को भी निर्देश दिए हैं कि वे भीड़-भाड़ वाले और लोकप्रिय स्थलों पर योग कार्यक्रम करें ताकि अधिक से अधिक लोग इससे जुड़ सकें।
दो लाख से ज्यादा लोगो की भागीदारी
जयपुर में इस बार 2.51 लाख से ज्यादा लोग सामूहिक योग करेंगे। कहां जा रहा है सामूहिक योग के दौरान कुछ रिकॉर्ड भी बनाए जा सकते हैं। पिछले एक हफ्ते से योग प्रशिक्षक कई स्थलों और पंचायत स्तर तक जाकर लोगों को योगाभ्यास सिखा रहे हैं।
पीएम मोदी का संबोधन होगा सीधा प्रसारण
खास बात यह है कि इस बार पीएम नरेंद्र मोदी के योग दिवस पर दिए जाने वाले संदेश का सीधा प्रसारण इन सभी स्थानों पर प्रोजेक्टर और टीवी स्क्रीन के जरिए कराया जाएगा।
पर्यटन और संस्कृति को जोड़ने की नई पहल
राज्य सरकार की यह पहल पर्यटन, संस्कृति और स्वास्थ्य को एक साथ जोड़ने की दिशा में बड़ा कदम मानी जा रही है। उम्मीद की जा रही है कि यह मॉडल देश के अन्य राज्यों के लिए भी प्रेरणा बनेगा।
संबंधित खबरें
राजस्थान विश्वविद्यालय में गीता पर डिप्लोमा, युवाओं को मिलेगा नया नजरिया
12 hrs ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
1 day agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
4 days agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
4 days agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
7 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
8 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
9 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
11 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
14 days agoसबसे बड़ी पार्टी बन कैसे हारी BJP? राजस्थान की एक नगरपालिका में अजीब नजारा
18 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines