भारत-पाक बॉर्डर पर मिला संदिग्ध ड्रोन, जांच में जुटी भारतीय सेना, क्या पाकिस्तान ने फिर की 'जासूसी'?

India-Pakistan Border Find Suspicious Drone: भारत-पाक सीमा पर श्रीगंगानगर के अनूपगढ़ में एक संदिग्ध ड्रोन मिला है जिसने एक बार फिर से सनसनी मचा दी है। सुरक्षाबलों ने उसे कब्जे में ले लिया है और जांच में जुट गई है।

India-Pakistan Border Find Suspicious Drone

India-Pakistan Border Find Suspicious Drone

India-Pakistan Border Find Suspicious Drone: भारत-पाक तनाव के बीच श्रीगंगानगर जिले के अनूपगढ़ इलाके में एक खेत में संदिग्ध ड्रोन मिला है जो पूरी तरह से टूटा हुआ है। जहां ये ड्रोन मिला है वहां से भारत-पाकिस्तान की दूरी 15 किलोमीटर है। सुरक्षाबलों ने इसे अपने कब्जे में ले लिया है और बीएसएफ के जवान उसकी जांच में जुट गए हैं। प्राथमिक जांच में कयास लगाए जा रहे हैं कि ये एक जासूसी ड्रोन है।

विज्ञापन

संदिग्ध ड्रोन को लिया कब्जे में

जैसे ही सुरक्षाबलों को पता चला कि अनूपगढ़ इलाके में एक संदिग्ध ड्रोन मिला है तो तुरंत मौके पर पुलिस पहुंच गई। ये बात गुरुवार सुबह की है जब संदिग्ध ड्रोन मिला और इलाके में सनसनी मच गई। दरअसल स्थानीय लोगों ने उसे खेत में देखा और पुलिस को इसकी जानकारी दी। बीएसएफ की टीम ने पूरे इलाके को घेर लिया और उसे तुरंत कब्जे में ले लिया। अब आगे की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन

विज्ञापन

कितना बड़ा है ये ड्रोन

जिन लोगों ने ड्रोन को देखा उन्होंने बताया कि ये करीब 5 से 7 फिट लंबा है। ये ड्रोन युक्त चीज पूरी तरह से क्षतिग्रस्त है जिसमें एक टूटा हुआ कैमरा भी लगा हुआ है। शुरूआत जांच में आशंका जताई जा रही है कि ये ड्रोन जासूसी के मकसद से इस्तेमाल किया गया है। बाकि आगे की जांच में पता चल ही जाएगा।

क्या पाक की है साजिश?

इस ड्रोन को देखकर कयास लगाए जा रहे हैं कि ये ड्रोन पाकिस्तान की साजिश है। इसके पीछे की वजह ये है कि जहां ये मिला है वो भारत-पाक बॉर्डर से 15 किलोमीटर दूर मिला है। हालांकि अभी इस बात के सिर्फ कयास लगाए जा रहे हैं, किसी भी तरह की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ