Boycott Turkey: भारत में तुर्की के खिलाफ गुस्सा देखने को मिल रहा है। पाकिस्तान ने पहलगाम में आतंकी हमला कराया, जिसके बाद दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया। इसी बीच तुर्की पाकिस्तान के साथ खड़ा नजर आया। तुर्की के साथ भारत का काफी बड़ा बिजनेस चलता है। अब उसके रुख को देखते हुए भारत के व्यापारियों ने तुर्की के साथ काम न करने का ऐलान किया है। इस पर उदयपुर मार्बल प्रोसेसर्स कमेटी के अध्यक्ष कपिल सुराना का बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने कहा कि ‘भारत सरकार अकेली नहीं है, अपने देश के साथ हम सब व्यापारी खड़े हैं।’
’70 फीसदी मार्बल तुर्की से आता है’
भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के बीच उदयपुर के मार्बल व्यापारियों ने पाकिस्तान का साथ देने वाले तुर्की के साथ काम बंद कर दिया है। उदयपुर मार्बल प्रोसेसर्स कमेटी के अध्यक्ष कपिल सुराना इस पर कहते हैं कि ‘उदयपुर एशिया का सबसे बड़ा मार्बल निर्यातक है। कमेटी के सभी सदस्यों ने मिलकर ये फैसला लिया है कि वह तुर्की के साथ व्यापार बंद कर रहे हैं।’ उन्होंने कहा कि ‘भारत में आयात होने वाले मार्बल का 70 फीसदी तुर्की से ही आता है।’
भारत सरकार के साथ व्यापारी
कपिल सुराना का कहना है कि ‘सिर्फ उदयपुर ही नहीं, अगर सभी मार्बल एसोसिएशन तुर्की के साथ अपना व्यापार बंद कर देंगे, तो इससे दुनिया को एक बड़ा संदेश जाएगा। सबको पता चलेगा कि भारत सरकार अकेली नहीं है, बिजनेस और सभी भारतीय हमारी सरकार के साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा कि ‘अगर हम तुर्की के साथ व्यापार बंद कर देते हैं, तो भारतीय मार्बल की मांग बढ़ जाएगी।’ उन्होंने कहा कि ‘अभी मार्बल के अलावा भी एक समान पर रोक लगाई जानी चाहिए, जो तुर्की से आता है। इससे दूसरे देशों को ये मैसेज जाएगा कि भारत कोई भी फैसला लेने में सक्षम है।’
आपके बता दें कि इससे पुणे के व्यापारियों ने भी तुर्की से सामान न खरीदने का फैसला किया था। व्यापारियों ने तुर्की के बजाय हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, ईरान से सेब खरीदने का फैसला किया है।
ये भी पढ़ें: ‘मैं दुनिया का शांतिदूत बनना चाहता हूं’, सीजफायर पर ट्रंप का नया बयान
संबंधित खबरें
सुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
11 hrs agoराजस्थान विश्वविद्यालय में गीता पर डिप्लोमा, युवाओं को मिलेगा नया नजरिया
2 days ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
3 days agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
6 days agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
6 days agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
9 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
10 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
11 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
13 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
16 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines