Independence Day 2023: हिंदुस्तान आज अपनी आजादी का उत्सव मना रहा है। राजस्थान में भी आज उत्साह के साथ 77वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा हैं। इस अवसर पर सीएम अशोक गहलोत ने सुबह 9 बजे जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में ध्वारोहण किया। ध्वजारोहण से पहले सीएम ने शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इससे पहले सीएम गहलोत ने सीएम आवास पर सुबह 7 बजे ध्वजारोहण किया। सीएम गहलोत ने इस पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी।
राजभवन में राज्यपाल ने फहराया तिरंगा
राजभवन में राज्यपाल कलराज मिश्र ने सुबह 9 बजे ध्वजारोहण किया। वहीं प्रदेश के 50 में से 29 जिलों में मंत्रियों को ध्वाजारोहण की जिम्मेदारी सौंपी गई हैं। इन 29 जिलों में 15 नए बने जिले भी शामिल हैं। वहीं शेष बचे जिलों में DM और जिला पुलिस अधीक्षकों को यह जिम्मेदारी सौंपी गई हैं।
बड़ी चौपड़ में कांग्रेस-बीजेपी ने किया ध्वजारोहण
वहीं कांग्रेस और बीजेपी की ओर से बड़ी चैपड़ पर ध्वजारोहण किया गया। कांग्रेस की ओर से सुबह 8 बजे पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान विधायक रफीक खान, आरसीए अध्यक्ष वैभव गहलोत समेत कांग्रेस के अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे। वहीं सुबह 8ः30 बजे बीजेपी की ओर से नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी, उपनेता प्रतिपक्ष सतीश पूनिया, सांसद रामचरण बोहरा व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
संबंधित खबरें
नशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
10 hrs agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
13 hrs agoपाक में तिरंगा फहराने वाले बने सरपंच... राजस्थान चुनाव के 3 गजब किस्से
22 hrs agoआग की चपेट में अरावली की पहाड़ियां, अलवर में 3 KM दूर तक पहुंचीं लपटें
23 hrs agoराजस्थान में कार-ट्रक की टक्कर, बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, एक बच्ची घायल
3 days agoखाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
4 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
6 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
6 days agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
7 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines