Income Tax Raid : इनकम टैक्स (Income Tax) ने राजस्थान (Rajasthan) , एमपी (MP) और हैदराबाद (Hyderabad) सहित कई शहरों में एक साथ 25 ठिकानों पर बुधवार को एक साथ छापेमारी शुरू की थी। जो आज पूरी हो गई। आईटी की टीम ने इस अभियान में 40 करोड़ रुपए की काली कमाई पकड़ने का दावा किया है।
छापेमारी की कार्रवाई बीड़ी मेन्युफेक्चरिंग वाले कारोबारी और उसके सहयोगियों के यहां हुई हैं। एक डिस्ट्रीब्यूटर ने भी छापेमारी के दौरान 2 करोड़ की काली कमाई स्वीकार कर इस पर इनकम टैक्स देने की स्वीकृति दी है।
कैश में कर रहे थे कारोबार
राजस्थान के टोंक (Tonk) में बीड़ी निर्माता (Bidi Manufacturer) का ज्यादातर कामकाज कैश में हो रहा था। आयकर विभाग (Income Tax Department) के सूत्रों की माने तो ज्यादातर लेनदेन के रिकॉर्ड ही नहीं मिले। अफसरों ने कहा कि बीड़ी निर्माता ने 2 करोड़ की टैक्स चोरी करना स्वीकारा हैं। विश्वसनीय सूत्रों ने बताया कि इनकम टैक्स छापे मारी की कार्रवाई टोंक में बीड़ी मेन्युफेक्चरिंग और कारोबार से जुड़े ईद मोहम्मद निजामुद्दीन और उसके रिश्तेदारों, सहयोगी कारोबारियों के यहां की गई है। छापेमारी बीड़ी निर्माता, चांद, तलवार, विक्टोरिया नंबर 203, दो भाई नंबर-1 जैसे ब्रांडों के कारोबारी ठिकाने पर की गई है।
20 किलो सोना मिला
छापेमारी में आईटी अधिकारियों को 20 किलो सोना भी मिला हैं। जिसकी खरीद का कोई रिेकॉर्ड करदाता के पास नही मिला। छापेमारी में अधिकारियों को बड़ी सफलता प्रॉपर्टी में किए गए निवेश के कई दस्तावेज जब्त किए जाने से मिली है। इनकी लेजर बुक से डिटेल में जांच की जाएगी। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि इनमें से कुछ प्रॉपर्टी बेनामी नामों से भी खरीदी गई है।
संबंधित खबरें
राजस्थान में कार-ट्रक की टक्कर, बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, एक बच्ची घायल
2 days agoखाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
3 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
5 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
5 days agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
6 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
7 days agoकौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
8 days agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, नाले में गिरी कार, 8 की मौत
9 days agoफर्जी डिग्री से डॉक्टर बन 8वीं पास शख्स ने राजस्थान में खोल लिया अस्पताल
10 days ago'US से जंग में पाक के साथ भारत...', राजस्थान BJP चीफ के बयान पर मचा बवाल
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines