Income Tax Raids In 3 Cities Including Jaipur: ईडी और इनकम टैक्स विभाग ने शुक्रवार सुबह से राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र और यूपी में बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। छापेमारी की कार्रवाई कारपेट, बिल्डर और कार्गो सर्विस फर्म से जुड़े बिजनेसमैन पर की गई है। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की टीमें तीनों शहरों में इन तीनों फर्मों से जुड़े बिजनेसमैन के 22 ठिकानों पर चल रही हैं।
इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की टीमों ने शुक्रवार सुबह रेड की कार्रवाई की। जयपुर सहित लालसोट और बहरोड़ शहर में ये कार्रवाई की गई है। ये कार्रवाई आशादीप बिल्डर्स, प्रेम कार्गो लॉजिस्टिक और पर्शियन कारपेट्स के फर्मों से जुड़े 22 ठिकानों पर डाली गई है। इनकम टैक्स की टीमों ने बिजनेसमैन अनिल गुप्ता, अशोक पाटनी और शब्बीर खान के ब्रह्मपुरी, बजाज नगर और बापू नगर में स्थित आवासों पर भी सर्च किया।
तीनों ग्रुप आपस में जुड़े हैं
इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के सूत्रों के मुताबिक, पिछले काफी समय से सूचना मिल रही थी कि तीनों ग्रुपों से जुड़े बिजनेसमैन पिछले लंबे समय से टैक्स चोरी कर रहे हैं। आईटी विभाग की अन्वेषण टीम की जांच के बाद रेड की कार्रवाई को अंजाम दिया गया। इनकम टैक्स विभाग की जांच में यह भी सामने आया है कि तीनों ग्रुप आपस में एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं। इसके बाद डिपार्टमेंट की ओर से तीनों समूहों से जुड़े ठिकानों पर कार्रवाई की गई।
करोड़ों की चोरी के खुलासे की संभावना
सूत्रों के मुताबिक, आईटी डिपार्टमेंट की टीमों ने टैक्स चोरी को लेकर तीनों बिजनेसमैन के 22 ठिकानों पर सुबह करीब 7 बजे एक साथ छापेमारी की कार्रवाई शुरू की। जयपुर में 19 ठिकाने, लालसोट में 2 और बहरोड़ में एक ठिकाने पर रेड डाली गई है। कार्रवाई में बेनामी संपत्ति से संबंधित डॉक्यूमेंट, कैश और बैंक लॉकर की जानकारी मिली है, जिसका वेरिफिकेशन किया जा रहा है। इनकम टैक्स विभाग ने इस छापेमारी में करोड़ों रुपए के इनकम टैक्स चोरी का खुलासा होने की संभावना जताई है।
ये भी पढ़ें- Rajasthan कॉन्स्टीट्यूशन क्लब के उद्घाटन का कांग्रेस ने किया बहिष्कार, गहलोत बोले- ओम बिरला को नहीं आना चाहिए
संबंधित खबरें
राजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
1 day agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
1 day agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
4 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
5 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
6 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
8 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
11 days agoसबसे बड़ी पार्टी बन कैसे हारी BJP? राजस्थान की एक नगरपालिका में अजीब नजारा
16 days agoराजस्थान निकायों में BJP का 197 पदों पर कब्जा, कांग्रेस को लगा झटका
16 days agoराजस्थान में इस हफ्ते कैसा रहेगा मौसम?
16 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines