हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

उदयपुर में आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई, अब तक 1.25 करोड़ नकद, 14 किलो सोना जब्त

विज्ञापन
Income tax Raid in Udaipur

उदयपुर: राजस्थान के झीलों की नगरी कहे जाने वाले उदयपुर जिले से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है। जिले में आयकर विभाग की टीम पिछले 4 दिनों से दो बड़े रियल एस्टेट के कारोबारियों के यहां जांच कर रही है। अभी तक मिली जानकारी के अनुसार आयकर विभाग को अब तक 170 करोड़ की अघोषित संपत्ति मिली है। इनकम टैक्स विभाग ने इस कार्रवाई में 1.25 करोड़ नकद और 14 किलो सोना जब्त किया है।

वहीं आयकर विभाग को इस बेनामी सम्प्पति के अभी तक कोई वैध दस्तावेज नहीं मिल सके हैं। बुधवार सुबह से यह कार्रवाई चल रही है। बता दें आयकर विभाग की 12 टीमें इस कार्रवाई को अंजाम दे रही है।

आयकर विभाग से जुड़े सूत्रों के मुताबिक आयकर विभाग की टीमों ने एक्मे ग्रुप के मालिक निर्मल जैन और रमेश जैन के साथ-साथ अरिहंत ग्रुप के मालिक कालू लाल के ठिकानों पर दबिश दी है। ऐसे में पिछले 4 दिनों से लगातार इन दोनों ही फोरम के मालिकों से आयकर विभाग की टीम बेनामी संपत्ति को लेकर पूछताछ कर रही है।

बता दें रियल एस्टेट, ऑटोमोबाइल और फाइनेंस सेक्टर में सक्रिय कारोबारी समूह के 38 ठिकानों पर आयकर विभाग की टीम कार्रवाई कर रही है। छापेमारी के दौरान उदयपुर में कई रिसोर्ट में बड़े निवेश का भी खुलासा हुआ है। फिलहाल, टीम ग्रुप के 38 ठिकानों पर कार्रवाई कर रही है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें