हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

मंदिर के पुजारी ने 7 साल की मासूम बच्ची से की दरिंदगी, आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज

विज्ञापन

बीकानेर: राजस्थान के बीकानेर जिले से शर्मनाक खबर सामने आ रही है। जिले के खाजूवाला के छतरगढ़ थाना क्षेत्र से इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। धर्म की रक्षा करने वाला भक्षक बन गया। बीकानेर के खाजूवाला में पुजारी के एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। सात वर्षीय बालिका जब स्कूल से शाम को घर आ रही थी, तब मंदिर के पुजारी ने उसके साथ जबरदस्ती की है।

छतरगढ़ के थानाध्यक्ष जय कुमार ने बताया कि नाबालिग बच्ची बुधवार शाम 7 बजे स्कूल से लौट रही थी। जब नाबालिग देर रात तक घर नहीं लौटी, तो घरवालों ने खोजना शुरू कर दिया। जब लड़की की मां मंदिर के पास पहुंची तो लड़की के चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। तब उसने मंदिर के कोने से झांक कर देखा तो मंदिर के धर्मरक्षक (पुजारी) अणतुराम जाट उसकी लड़की के साथ गलत काम कर रहा था।

पीड़िता की मां ने अपनी बच्ची को बचाने के लिए पुजारी को पकड़ने की कोशिश की, पर वह नकाम रही और पुजारी वहां से भाग गया। लड़की की मां ने शोर मचाया तो गांव वाले इक्कट्ठा हो गए। छतरगढ़ थानाधिकारी ने बताया कि नाबालिग का देर रात को ही मेडिकल करवाया गया।

विज्ञापन

परिजनों की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर लिया है। घरवालों ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करा दिया है। आरोपी मंदिर में पूजा व देखरेख का काम करता है। पुलिस आरोपी को पकड़ने में जुट गई है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola