Rajasthan Son Murder Case: खबर राजस्थान के भरतपुर से है, जहां अपना जुर्म छिपाने के लिए महिला ने अपने बेटे को ही मार दिया। आरोपी महिला के तीन बच्चें है। महिला के अपने पति के भाई के साथ अनैतिक संबंध है, जिसके चलते महिला के छोटे बेटे ने एक रात अपनी मां और चाचा को आपत्तिजनक स्थिती में देख लिया था, उस वक्त महिला का पति घर पर नहीं था। बेटे के इस तरह से सामने आने से महिला डर गयी, कि उसका बेटा यह बात अपने पिता को न बता दे, इसके चलते महिला ने अपने देवर के साथ मिलकर अपने बेटे की गला दबाकर हत्या कर दी। और गांव के पास खेत में दफना दिया।
पिता ने बेटे की गुमशुदगी की रिपोर्ट रूपवास थाने में दर्ज कराई थी। 2 साल 8 महीने पुराने मामले का पुलिस ने गुरुवार को खुलासा किया। पुलिस ने कहा कि चाचा और मां ने गला दबाकर बच्चे की हत्या कर दी थी। देवर-भाभी की गिरफ्तारी हो गई है।
आरोपी महिला ने गला दबाकर की थी हत्या
वारदात वाले दिन महिला का पति नाइट ड्यूटी पर था। इसके चलते महिला का देवर कृष्णकांत रात में भाई के घर पर ही रुक गया। । इस दौरान गोलू ने अपनी मां को चाचा के साथ आपत्तिजनक स्थिती में देख लिया। पोल खुलने के डर से दोनों ने गोलू का गला दबाकर हत्या कर दी। गोलू के शव को घर के नजदीक दूसरे के खेत में दफना दिया। यह खेत लाखन सिंह का था। सुबह जब महिला का पति ज्ञान सिंह घर लौटा, तो महिला ने गोलू के गायब होने की बात पति को बताई। दोनों पूरे गांव में गोलू को तलाशने का नाटक करने लगे। बेटे के न मिलने पर ज्ञान सिंह ने रूपवास थाने में बेटे की गुमशुदगी दर्ज कराई ।
डॉग स्क्वॉयड से शव का लगा पता
महिला के पति ने 15 फरवरी 2021 को रूपवास थाने में बेटे की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने भी गोलू को काफी तलाश किया, लेकिन उसका पता नहीं लग सका। इस दौरान पुलिस डॉग स्क्वॉयड को लेकर ज्ञानसिंह के घर पहुंची, तो डॉग लाखन सिंह के खेत में जाकर रुक गया। 18 फरवरी 2021 को खेत की सघन तलाशी ली गई तो वहां किसी बच्चे का जूता मिला। इस पर पुलिस का शक गहराया और पुलिस ने खेत की खुदाई कराई। इस दौरान पुलिस को गोलू का शव बरामद हुआ। लेकिन पुलिस आरोपियों का पता नही लगा पायी थी।
शव तो मिल गया था, लेकिन आरोपियों का पता नहीं लगा पाई।
इसके बाद कुछ समय बाद ज्ञान सिंह ने राजस्थान हाई कोर्ट में रिट पिटीशन दायर की। इस पर कोर्ट ने RPS लेवल के अधिकारी को जांच के आदेश दिए।
कोर्ट के आदेश पर पूरे मामले की दोबारा जांच की गई। सीओ ने ज्ञान सिंह के परिजनों, रिश्तेदारों और पड़ोसियों से बात की तो हेमलता और कृष्णकांत के अफेयर की बात सामने आई। इसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर पहले अलग-अलग और फिर आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की गई। सख्ती से पूछताछ करने पर फिलहाल दोनों ने जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस इस मामले में और सबूत जुटाने में लगी है।
संबंधित खबरें
गजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
1 day ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
1 day agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
2 days agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
2 days agoपाक में तिरंगा फहराने वाले बने सरपंच... राजस्थान चुनाव के 3 गजब किस्से
3 days agoआग की चपेट में अरावली की पहाड़ियां, अलवर में 3 KM दूर तक पहुंचीं लपटें
3 days agoराजस्थान में कार-ट्रक की टक्कर, बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, एक बच्ची घायल
6 days agoखाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
7 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
9 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines