Jaipur News: महाकुंभ फेम IIT वाले बाबा को राजस्थान की राजधानी जयपुर में हिरासत में ले लिया गया था। बताया जा रहा है कि पुलिस ने उनके पास से गांजा (मारिजुआना) बरामद किया था। रिपोर्ट्स की मानें तो बाबा के खिलाफ नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) एक्ट के तहत भी मामला दर्ज किया गया है। हालांकि कुछ ही देर बाद पुलिस से IIT बाबा उर्फ अभय सिंह को जमानत मिल गई। जमानत पर छूटते ही आईआईटी बाबा ने मीडिया के सामने चौंकाने वाले खुलासे किए। बाबा ने कहा कि सुसाइड वाली फेक न्यूज है, डिटेन वाली फेक न्यूज है।
यह भी पढ़ें:Himani Narwal Postmortom Report: हिमानी नरवाल की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में क्या-क्या खुलासे?
गांजा वाले मामले में बाबा ने कहा कि पुलिस जरूर आई थी, लेकिन उनको जमानत देकर चली गई। उनके पास ज्यादा कुछ नहीं था, इसलिए उनको बेल मिल गई। उनसे पूछा गया कि सोशल मीडिया पर सुसाइड वाली बात लिखी थी। इसके बाद ही पुलिस आई। इसके जवाब में बाबा ने कहा कि उन्होंने सिर्फ इतना ही लिखा था कि संसार में सिर्फ अब महादेव को ही प्यार करते हैं। इसको आप लोग अलग तरीके से ले रहे हैं। मैं अब भी ऐसे ही सोचता हूं। आप लोग मेरे पक्ष में हैं या नहीं, मुझे नहीं पता। इस दौरान उनके पास बैठी महिला भी बीचबचाव करती दिखीं।
बर्थडे मनाते नजर आए बाबा
महिला ने कहा कि वह उनके साथ ही है, बाबा ने ऐसा कुछ नहीं किया। गांजा को लेकर एफआईआर को उन्होंने ऐसे ही बताया। बाबा ने कहा कि वे तो पहले भी सबके सामने पीते थे। वो सब प्रसाद के हिसाब से ही है। बाबा ने बताया कि पुलिस ने उनसे कहा कि भांग लीगल है, तो मैंने पुलिसवाले से कहा कि (हंसते हुए) भांग ही लाकर दे दे। अभी हिरासत जैसा कोई मामला नहीं है। हम लोग बर्थडे ही सेलिब्रेट कर रहे हैं, और कुछ नहीं है। इस दौरान दोनों महिलाएं फिर से खड़ी होकर मीडिया को कहने लगीं कि आपको जवाब मिल गए, आप जाइए। इस दौरान बाबा मीडिया के सामने केक काटकर बर्थडे मनाते और सिगरेट के कश लगाते भी नजर आए।
शिप्रा पथ थाने के सर्कल इंस्पेक्टर राजेंद्र गोदारा ने बताया कि जयपुर पुलिस ने गांजा कम मात्रा में होने पर बाबा को जमानत पर रिहा कर दिया। पुलिस को सूचना मिली थी कि आईआईटी बाबा अभय सिंह ने सोशल मीडिया पर आत्महत्या करने का मैसेज लिखा, जिसके बाद पुलिस कंट्रोल रूम की ओर से जयपुर में उनके होटल में पुलिस की टीम भेजी गई थी, जहां उनसे डेढ़ ग्राम गांजा मिला। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया था।
यह भी पढ़ें:हिमानी नरवाल का ‘हत्यारा’ सचिन कौन? कांग्रेस नेता की हत्या करके सूटकेस में भरकर फेंका था शव
संबंधित खबरें
राजस्थान विश्वविद्यालय में गीता पर डिप्लोमा, युवाओं को मिलेगा नया नजरिया
1 day ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
2 days agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
5 days agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
5 days agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
8 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
8 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
10 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
11 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
14 days agoसबसे बड़ी पार्टी बन कैसे हारी BJP? राजस्थान की एक नगरपालिका में अजीब नजारा
19 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines