IIFA Awards 2025 in Jaipur: जयपुर में पहली बार आयोजित होने जा रहे आईफा अवॉर्ड्स को लेकर तैयारियां जोरों पर है। जयपुर के होटल, बाजार और पर्यटन स्थलों पर रौनक देखने को मिल रही है। हवा महल, आमेर किला और सिटी पैलेस को नए अंदाज में तैयार किया गया है। बता दें कि अगले महीने 8 और 9 मार्च को जयपुर स्थित सीतापुरा JECC में भव्य IIFA अवॉर्ड समारोह आयोजित किया जाएगा। पहली बार जयपुर में होने जा रहे आईफा अवार्ड कई मायनों में खास है।
कार्तिक आर्यन और करण जौहर करेंगे होस्ट
शो के पहले दिन यानी 8 मार्च को एक्टर अपारशक्ति खुराना इसे होस्ट करेंगे। जबकि दूसरे दिन यानी 9 मार्च को मुख्य कार्यक्रम को कार्तिक आर्यन और करण जौहर होस्ट करेंगे। आयोजन के दौरान शाहरुख खान, माधुरी दीक्षित, शाहिद कपूर, कृति सेनन और नोरा फतेही भी अपनी प्रस्तुति देंगी। शो के दोनों दिन राजस्थानी कलाकार लोकगीत और लोक नृत्य प्रस्तुत करेंगे और पूरा स्टेज भी राजस्थानी कला एवं संस्कृति की थीम पर बनेगा। इस साल सिंगर श्रेया घोषाल फिल्म इंडस्ट्री में 25 साल पूरा करने जा रही हैं। वहीं ,करीना कपूर शो में राज कपूर की 100 वीं जयंती पर विशेष ट्रिब्यूट देंगी।
राजस्थान फिल्म टूरिज्म पॉलिसी होगी लॉन्च
बताया जा रहा है कि इस कार्यक्रम के दौरान राजस्थान फिल्म टूरिज्म पॉलिसी भी लॉन्च की जाएगी। इसके जरिए राजस्थान को एक प्रमुख शूटिंग डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने की योजना बनाई गई है। साथ ही राजस्थान सरकार की कोशिश प्रदेश के पर्यटन को दुनिया भर में पहचान दिलाने की रहेगी।
पर्यटन विभाग के सचिव ने की बैठक
आयोजन की तैयारियों को लेकर पर्यटन विभाग के सचिव रवि जैन की अध्यक्षता में मंगलवार को महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में पर्यटन विभाग, जेडीए, नगर निगम, परिवहन, पुलिस आयुक्तालय, वन विभाग, होटल एसोसिएशन और IIFA प्रतिनिधि मौजूद रहे। इसमें सुरक्षा, कैटरिंग, मेहमानों के ठहरने, ट्रैफिक कंट्रोल और अन्य व्यवस्थाओं पर चर्चा हुई। बैठक के बाद पर्यटन सचिव रवि जैन ने मीडिया से बातचीत में कहा कि जयपुर, मुंबई के बाद IIFA की मेजबानी करने वाला पहला भारतीय शहर बनने जा रहा है। यह राजस्थान और जयपुर के लिए गर्व की बात है।
विश्व स्तरीय होगा आयोजन
उन्होंने बताया कि यह आयोजन विश्व स्तरीय होगा और इसमें बॉलीवुड के बड़े सितारे शिरकत करेंगे। जैन ने आगे कहा कि इस इवेंट से राजस्थान के पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और यह राज्य की संस्कृति, कला और विरासत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित करने का बड़ा अवसर होगा। इसके अलावा इस आयोजन से स्थानीय रोजगार, होटल उद्योग और कैटरिंग सेवाओं को भी लाभ मिलेगा। उन्होंने आगे बताया कि राजस्थान प्रशासन पूरी तरह तैयार है और इससे पहले G20 और राइजिंग राजस्थान जैसे बड़े आयोजनों को सफलतापूर्वक संभाल चुका है। सरकार की कोशिश है कि यह आयोजन सफल रहे और जयपुर को वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर और मजबूत स्थान मिले।
शो के टिकट की क्या है कीमत?
जानकारी के मुताबिक, इस शो के लिए टिकट की कीमत 3000 से लेकर 1.50 लाख तक रखे गए हैं। इसमें प्रीमियम बॉक्स भी शामिल है। कई बॉक्स के टिकट सोल्ड आउट हो चुके हैं, जबकि 1.50 लाख वाले 70 फीसदी टिकट बुक हो चुके हैं।
संबंधित खबरें
3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
1 day ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
1 day agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
1 day agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
1 day agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
2 days agoगजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
3 days ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
4 days agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
4 days agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
5 days agoपाक में तिरंगा फहराने वाले बने सरपंच... राजस्थान चुनाव के 3 गजब किस्से
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines