Rajasthan air force plane crash: राजस्थान के चूरू जिले के राजदेलसर के पास एयरफोर्स का लड़ाकू विमान जगुआर क्रैश हो गया। हादसे में दोनों पायलट की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर पुलिस और प्रशासन की टीमें पहुंची हुई हैं। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। लोगों ने बताया कि तेज आवाज के बाद विमान क्रैश हुआ है। मौके पर खेतों में विमान का मलबा बिखरा पड़ा है।
नियमित उड़ान पर था विमान
मामले में पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी पहुंच चुके हैं। पुलिस ने एयरफोर्स को हादसे की जानकारी दी है। ऐसे में एयरफोर्स और सेना के अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। सूत्रों की मानें तो यह फाइटर जेट श्रीगंगानगर के पास सूरतगढ़ एयरबेस से उड़ा था। यह लड़ाकू विमान डबल सीटर था। बता दें कि डबल सीटर लड़ाकू विमान ट्रेनिंग के लिए काम में लाया जाता है। पायलट के नाम लोकेंद्र और ऋषि बताए जा रहे हैं।
जांच में जुटी सेना की टीम
स्थानीय लोगों ने बताया कि विमान में आग लगने के बाद हमने खेतों में मौजूद पानी से आग बुझाने की कोशिश की लेकिन उसमें ज्यादा सफलता नहीं मिली। विमान जिस जगह पर गिरा है वहां बड़ा गढ्डा हो गया है। मामले में एसपी जय यादव का बयान सामने आया है। एसपी ने बताया कि सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। विमान एक पेड़ पर गिरा, जिससे पेड़ भी जल गया। 2 शव बरामद किए गए हैं। फिलहाल सेना की टीम मलबे को इकट्ठा करने में जुटी है।
ये भी पढ़ेंः Rajasthan: संगरिया में भीषण सड़क हादसा, ट्रक और कार की टक्कर में 3 की मौत
पिछले सप्ताह में गुजरात में हुआ था क्रैश
इससे पहले गुजरात के जामनगर में भी एक सप्ताह पहले वायुसेना का फाइटर जेट क्रैश हो गया था। घटना सुवर्णा रोड के पास हुई थी। प्लेन क्रैश होने के बाद भीषण आग लग गई थी। इसके बाद प्लेन कई टुकड़ों में बंट गया था। इससे पहले 7 मार्च को अंबाला में भी फाइटर जेट क्रैश हो गया। इस दौरान पायलट ने समय रहते विमान से इजेक्ट कर लिया था। इससे कोई जनहानि नहीं हुई।
संबंधित खबरें
3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
16 hrs ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
17 hrs agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
1 day agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
1 day agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
1 day agoगजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
2 days ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
3 days agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
4 days agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
4 days agoपाक में तिरंगा फहराने वाले बने सरपंच... राजस्थान चुनाव के 3 गजब किस्से
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines