---विज्ञापन---

परदेश गए पति की नहीं सह पाई जुदाई, फिर जो किया वो था आत्मघाती

Rajasthan Crime News: झुंझुनूं के पिलानी में सोमवार को एक महिला ने सुसाइड कर लिया। महिला ने जब सुसाइड किया तो घर में उसके साथ 7 साल का बच्चा भी था। महिला के सुसाइड की सूचना पड़ोसियों ने पुलिस को दी। वहीं महिला का पति मस्कट में नौकरी करता है। पुलिस ने मृतका के मामा और […]

---विज्ञापन---

Rajasthan Crime News: झुंझुनूं के पिलानी में सोमवार को एक महिला ने सुसाइड कर लिया। महिला ने जब सुसाइड किया तो घर में उसके साथ 7 साल का बच्चा भी था। महिला के सुसाइड की सूचना पड़ोसियों ने पुलिस को दी। वहीं महिला का पति मस्कट में नौकरी करता है। पुलिस ने मृतका के मामा और उसके पति को सुसाइड की जानकारी दी। फिलहाल पुलिस मृतका के पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

परिवार से मिली जानकारी के अनुसार विवाहिता शीतल पिलानी में अपने 2 बच्चों के साथ अकेले रहती थी। वहीं विवाहिता का पति ओमान(मस्कट) में नौकरी करता है। पुलिस के अनुसार दोनों की साल 2011 में शादी हुई थी। 2021 में शीतल का पति नौकरी के लिए मस्कट चला गया। शुरुआती जानकारी के अनुसार महिला का पति मस्कट जाने के बाद से वापस नहीं लौटा। इस वजह से पति-पत्नी के बीच विवाद भी रहता था। माना जा रहा है कि इसी से परेशान होकर विवाहिता ने फांसी लगा कर अपनी इहलीला समाप्त कर ली।

---विज्ञापन---

घर से नहीं मिला सुसाइड नोट

पुलिस ने अनुसार जिस समय विवाहिता ने सुसाइड किया उस समय उसकी 10 साल की बेटी स्कूल गई हुई थी। वहीं उसका 7 साल का बच्चा घर पर था। पुलिस को मृतका के घर से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। वहीं उसके मोबाइल फोन को पुलिस ने जब्त कर लिया है। पुलिस यह मानकर चल रही है कि महिला के फोन का लाॅक टूटने के बाद ही आत्महत्या के कारणों को खुलासा हो सकता है।

---विज्ञापन---
First published on: Aug 22, 2023 11:32 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola