हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

पाली में दरिंदगी की हदें पार: सांड पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, CCTV में कैद बर्बरता

राजस्थान के पाली जिले में एक सांड पर पेट्रोल डालकर आग लगाने की क्रूर घटना सामने आई है, जिसमें उसे गंभीर हालत में तड़पने के लिए छोड़ दिया गया. पढ़िए मुकेश सोनी की रिपोर्ट.

विज्ञापन

पाली जिले के पिपलिया कला गांव में इंसानियत को झकझोर देने वाली एक गंभीर घटना सामने आई है. अज्ञात असामाजिक तत्वों द्वारा एक सांड पर पेट्रोल डालकर आग लगाए जाने की अमानवीय वारदात को अंजाम दिया गया. आग से झुलसता सांड दर्द में गांव की गलियों में दौड़ता रहा, जिससे क्षेत्र में दहशत और आक्रोश फैल गया.

घटना की सूचना मिलते ही गौ सेवा समिति के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और तत्परता दिखाते हुए सांड की आग बुझाई. इसके बाद घायल सांड को तत्काल उपचार उपलब्ध कराया गया. फिलहाल उसकी स्थिति पर निगरानी रखी जा रही है.

यह भी पढ़ें;धौलपुर में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, बहाल करने के नाम पर मांग रहे थे 1.75 लाख, इंजीनियर और टेक्नीशियन रंगे हाथ गिरफ्तार

विज्ञापन

यह पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. पुलिस अज्ञात आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया में जुटी हुई है.

गौ सेवा समिति एवं स्थानीय नागरिकों ने इस क्रूर कृत्य की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों को जल्दी गिरफ्तार करके कठोर सजा देने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस प्रकार की अमानवीय घटनाओं की दोबारा न हो और न ही किसी पशु को इस तरह का जुल्म सहना पड़े.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें;पत्नी को गहनों से लादने की सनक ने बना दिया बड़ा तस्कर, 6 साल बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा 25 हजार का इनामी

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola