लोग कर रहे थे नई नवेली दुल्हन का इंतजार लेकिन पहुंच गईं इतनी लाशें... जानें पूरा मामला

Nagaur Road Accident, 7 died 2 injured

Nagaur Road Accident: राजस्थान के नागौर में बारातियों से भरी गाड़ी से यात्री बस से टकरा गई। हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई जबकि 2 लोग घायल हो गए। हादसा इतना भयंकर था कि गाड़ी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस घायलों और मृतकों को अस्पताल पहुंचाया और दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को साइड में करवाकर यातायात को सुचारू करवाया। हादसा नागौर के खूंखुना इलाके में हुआ।

हादसे में 2 लोग हुए घायल

बता दें कि शनिवार को सीकर के जाट बाजार इलाके से एक बारात नागौर के लिए रवाना हुई। नागौर के खुंखूना गांव के बाठंडी चौराहे पर सामने से आ रही यात्री बस ने कार को टक्कर मार दी। हादसे में मोहम्मद शाहरूख, सद्दाम, तोहिद, जुबेर, राशिद, आसिफ और राशिद की मौत हो गई। हादसे में हताहत हुए जुबेर और आसिफ के पिता विदेश में रहकर नौकरी करते हैं। वहीं 7 लोगों को जनाजा भी आज सामूहिक रूप से उठाया जाएगा।

जानकारी के अनुसार घटना में मरने वाले अधिकांश लोग मजदूरी कर अपना घर चलाते थे। घटना के इलाके में गम का माहौल है। इलाके के लोग नई नवेली दुल्हन का इंतजार कर रहे थे लेकिन अब वहां चारों तरफ चीर पुकार मची हुई है।

ये भी देखेंः

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ