राजस्थान के जोधपुर में बड़ा सड़क हादसा, 15 से अधिक श्रद्धालुओं की मौत

Jodhpur Accident: राजस्थान के जोधपुर जिले के मतोड़ा थाना क्षेत्र में रविवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. तेज रफ्तार टूरिस्ट बस सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा टकराई, जिससे 15 से अधिक लोगों की मौत हो गई और कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए. बस बीकानेर के कोलायत दर्शन से लौट रही थी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई.

Jodhpur Road Accident

जोधपुर में भीषण सड़क हादसा

विज्ञापन

Jodhpur Accident: राजस्थान के जोधपुर में भीषण सड़क हादसा हुआ है. इस हादसे में 15 से अधिक लोगों की मौत की सूचना है. बताया जा रहा है कि टूरिस्ट बस, ट्रक में घुस गया, जिसके कारण यह हादसा हुआ है. मौके पर पुलिस की टीम मौजूद है और राहत-बचाव कार्य चल रहा है. जानकारी के अनुसार, हादसा मतोड़ा थाना क्षेत्र में हुआ है.

बताया जा रहा है कि टूरिस्ट बस में सवार यात्री जोधपुर के सूरसागर क्षेत्र से बीकानेर जिले के कोलायत दर्शन कर लौट रहे थे. बस कोलायत से जोधपुर की ओर आ रही थी. मतोड़ा के पास सड़क किनारे एक ट्रक खड़ा था. तेज रफ्तार टूरिस्ट बस का ड्राइवर ट्रक को देख नहीं पाया और भीषण टक्कर हो गई.

विज्ञापन

15 की मौत, कई लोग घायल

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. बताया जा रहा है कि कई यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. मतोड़ा थानाधिकारी अमानाराम ने पुष्टि की है कि हादसे में अब तक 15 लोगों की मौत हो चुकी है. कुछ लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें उपचार के लिए जोधपुर रेफर कर दिया गया है. मृतकों में अधिकांश जोधपुर जिले के सूरसागर क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं.

घटना के बाद चीख पुकार मच गई थी. हादसे की जानकारी मिलते ही ग्रामीण एकत्रित हो गए और राहत-बचाव अभियान शुरू किया. प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंची. बताया जा रहा है कि हादसे के बाद यात्री गाड़ी में भी फंसे हुए थे, जिन्हें निकालने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी.

यह भी पढ़ें: अलवर में तेज रफ्तार थार से बड़ा हादसा, बाइक सवार 5 लोगों को कुचला, मां बाप-बेटा और भतीजी की मौत

विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलने के बाद प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए. शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. वहीं ट्रक चालक फरार बताया जा रहा है, पुलिस ट्रक चालक की तलाश कर रही है.

विज्ञापन
This is for empty state

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ