Road Accident in Jodhpur: राजस्थान के जोधपुर जिले में बीती रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। जोधपुर के शेरगढ़ क्षेत्र के देवीगढ़ सरहद में बड़ा भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में ट्रक और इनोवा की जोरदार भिड़ंत हो गई। भिड़ंत के बाद इनोवा में भीषण आग लग गई और देखते ही देखते कार आग का गोला बन गयी। कार में सवार युवक जिंदा ही जल गया। हादसे के बाद जानकारी मिली है कि युवक अपनी पत्नी को छोड़कर अपने घर जा रहा था। घटना जोधपुर के शेरगढ़ स्थित मेगा हाइवे पर गुरुवार रात 8 बजे की है।
जानकारी के अनुसार सोइनतारा निवासी हड़मत सिंह (24) गुरुवार की शाम कोड़ियासर फतेहगढ़ के पीहर में अपनी पत्नी को छोड़ने गया था। वह अपनी पत्नी पीहर को छोड़ने के बाद अपने गांव आ रहा था, तभी रात करीब 8 बजे सोइंट्रा के पास मोती जी की प्याऊ के पास खाद्य तेल से भरे टैंकर ने इनोवा को टक्कर मार दी।
बता दें टक्कर इतनी जोरदार थी कि हदमत सिंह की कार उछलकर सड़क के किनारे जा गिरी। कार के गिरते ही उसमें आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि हड़मत सिंह को कार से निकलने का मौका ही नहीं मिला और वह उसमें फंस गया। इस हादसे में बुरी तरह झुलस कर उसकी मौत हो गई। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया। लपटें देख कोई पास जाने की हिम्मत नहीं जुटा सका। एक घंटे की मशक्कत के बाद जब तक आग पर काबू पाया गया तब तक हदमत सिंह पूरी तरह जल चुका था। इस हादसे में सिर्फ उनका कंकाल बच गया।
पुलिस ने बताया कि टक्कर के बाद कार के इंजन में आग लग गई। हादसे के बाद सोइंटारा के सरपंच गोविंद सिंह ने पानी का टैंकर भेजा और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से रात करीब नौ बजे टैंकर से पानी डालकर आग पर काबू पाया गया।
संबंधित खबरें
राजस्थान में 11000 वोल्ट बिजली से 8 मजदूरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख
1 day ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
3 days ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
3 days agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
4 days agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
4 days agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
4 days agoगजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
5 days ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
6 days agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
7 days agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines