राजस्थान के लाल डायरी मामला फिर से बयानों में आता जा रहा है। हाल ही में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की ओर से इस मामले के सामने आने पर सीएम अशोक गहलोत के इस्तीफे की मांगा की गई थी, जिस पर राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि है भाजपा के पास ऐसी कोई डायरी है ही नहीं।
गृहमंत्री अमित शाह ने साधा था ये निशाना
जानकारी के मुताबिक, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शनिवार को राजस्थान के गंगापुर सिटी में सहकार किसान सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान कुछ लोगों ने नारे लगाने शुरू कर दिए। गृहमंत्री ने उनकी ओर इशारा करते हुए कहा कि मैं गहलोत साहब से कहना चाहता हूं कि कुछ लोगों को नारे लगाने के लिए भेजने से आपको कुछ हासिल नहीं होगा। अगर उनमें थोड़ी भी शर्म बची है तो उन्हें ‘लाल डायरी’ मुद्दे पर इस्तीफा देकर चुनावी मैदान में आएं।
कपिल सिब्बल ने दिया ये जवाब
उन्होंने कहा कि आजकल गहलोत साहब लाल रंग से बहुत डरते हैं। डायरी का रंग लाल है, लेकिन इसमें काले कारनामे छिपे हैं। शाह ने आरोप लगाया कि लाल डायरी में करोड़ों रुपये के भ्रष्टाचार का ब्यौरा है। इस मुद्दे पर न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कपिल सिब्बल ने कहा कि अमित शाहजी, क्या आप मुझे बता सकते हैं कि क्या आपके पास लाल डायरी है? अगर आपके पास लाल डायरी है तो आप देश की जनता को क्यों नहीं बताते कि उस भ्रष्टाचार का विवरण क्या है? सिब्बल ने कहा कि आपके पास लाल डायरी नहीं है, आप लाल डायरी पेश नहीं करते हैं और फिर भी आप बिना कुछ जाने आरोप लगाते हैं।
क्या है ‘लाल डायरी’ का मुद्दा
बता दें कि लाल डायरी मुद्दा गहलोत सरकार और भाजपा के बीच टकराव का मुद्दा बना हुआ है। यह मुद्दा पहली बार तब सामने आया जब राजस्थान के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र गुढ़ा ने दावा किया कि उन्होंने मुख्यमंत्री के निर्देश पर जुलाई 2020 में आयकर छापे के दौरान कांग्रेस नेता धर्मेंद्र राठौड़ के आवास से लाल डायरी हासिल की थी। इसमें दावा किया गया था कि गहलोत के वित्तीय लेनदेन का विवरण है। 2 अगस्त को गुढ़ा ने एक ‘लाल डायरी’ के तीन पन्ने जारी किए और दावा किया कि वे राज्य कांग्रेस के कथित भ्रष्टाचार का सबूत है।
राजस्थान की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-
संबंधित खबरें
राजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
13 hrs agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
15 hrs agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
3 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
4 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
5 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
7 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
10 days agoसबसे बड़ी पार्टी बन कैसे हारी BJP? राजस्थान की एक नगरपालिका में अजीब नजारा
14 days agoराजस्थान निकायों में BJP का 197 पदों पर कब्जा, कांग्रेस को लगा झटका
15 days agoराजस्थान में इस हफ्ते कैसा रहेगा मौसम?
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines