Rajasthan HIV Positive Case: राजस्थान के अजमेर जिले से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां चार साल पहले एक शख्स की शादी हुई। दंपति के यहां एक बेटी ने जन्म लिया। अब शख्स ने आत्महत्या कर ली है। कहानी सिर्फ नहीं रुकी है। शख्स की पत्नी को पता चला ही कि वो और उसकी बेटी एचआईवी पॉजिटिव हैं। मां बेटी को ये बीमारी पति से लगी है, क्योंकि उसने शादी से पहले खुद के एचआईवी पॉजिटिव होने की बात छिपाई थी।
पति की मौत के बाद ससुराल वालों ने घर से निकाला
न्यूज साइट टीओआई की रिपोर्ट में बताया गया है कि मामला अजमेर के एक क्षेत्र का है। आरोप है कि महिला अब अपने ससुराल वालों से अपनी शादी का सामान और गहने वापस पाने के लिए पुलिस थानों के चक्कर लगा रही है। महिला ने बताया है कि घटना के बाद ससुराल वालों ने उसे घर से बाहर निकाल दिया है।
यह भी पढ़ेंः राजस्थान में गुरु शिष्य का रिश्ता शर्मसार; दो महीने में दो बार संबंध बनाए, बीमार होने पर खुला राज
मां परेशान, अब संक्रमित बेटी का क्या होगा?
पीड़ित महिला अपनी बेटी के साथ अपने भाई के घर में रह रही है। महिला ने रिपोर्ट में बताया कि वह अब इस बात के लिए परेशान है कि अब उसकी एचआईवी संक्रमित बेटी का क्या होगा? महिला ने रिपोर्ट में बताया है कि मैं काम नहीं कर सकती, क्योंकि मैं बीमार रहती हूं और बहुत सारी दवाएं लेनी पड़ती हैं।
एसपी ने दिए केस दर्ज करने के आदेश
उन्होंने बताया कि मेरी बेटी एक स्कूल में पढ़ रही है। मंगलवार को वह अजमेर एसपी ऑफिस में अपनी शिकायत लेकर पहुंची थी। महिला का कहना है कि कई बार शिकायत के बाद भी पुलिस ने उसे ससुराल से गहने और सामान दिलाने में मदद नहीं कर रही है। पीड़िता की मदद करने वाली वकील दिव्या जोशी ने बताया कि एसपी चुनाराम जाट ने केस दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
संबंधित खबरें
3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
1 day ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
1 day agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
2 days agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
2 days agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
2 days agoगजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
3 days ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
4 days agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
5 days agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
5 days agoपाक में तिरंगा फहराने वाले बने सरपंच... राजस्थान चुनाव के 3 गजब किस्से
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines