सीकर: राजस्थान के सीकर जिले में शनिवार सुबह हिस्ट्रीशीटर राजू ठेहट की हत्या कर दी गयी। इस गैंगवार में नागौर निवासी ताराचंद को भी बदमाशों ने गोली मार दी। गोली मारने के बाद इनको भी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान इनकी मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार नागौर के ताराचंद कड़वासरा अपनी बेटी का सीकर CLC कोचिंग में एडमिशन करवाने गए थे। इसी दौरान उस घटना का वीडियो बनाते समय बदमाशों ने इनको भी गोली मार दी।
बता दें आज सुबह सीकर में गैंगस्टर राजू ठेहट की गोलीमारकर हत्या कर दी गई है। जिसकी लॉरेंस विश्नोई गैंग ने जिम्मेदारी लेते हुए कहा कि आनंदपाल सिंह और बलवीर बानूड़ा की मौत का ये बदला है। हत्या की तस्वीरें सीसीटीवी में कैद हुई। इधर राजस्थान में सीकर से लेकर झुंझुनूं, चूरू, बीकानेर, जयपुर के साथ साथ पूरे प्रदेश में राजस्थान पुलिस ने नाकेबंदी कर दी है।
वहीं इस घटना के बारे में डीजीपी उमेश मिश्रा ने बताया कि राजू ठेहट हत्याकांड में शामिल 5 संदिग्धों में से 4 की पहचान कर ली गई है, पूरे प्रदेश में नाकाबंदी की गई है, सीकर में स्थिति शांतिपूर्ण है, स्थिति पर गंभीरता से नजर रखी जा रही है।
इस हत्याकांड के बाद विपक्ष के कई नेताओं ने सरकार पर निशाना साधा है। जयपुर ग्रामीण से सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने गहलोत सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि, “पिता का साया छिन गया… इस बिटिया का क्या दोष था मुख्यमंत्री जी? अपराधियों के आगे सरेंडर आपकी कांग्रेस सरकार ने किया है, खून निर्दोष जनता का क्यों बहाया जा रहा है…”
गौरतलब है कि राजू ठेठ और आनंदपाल गैंग की लंबे समय से दुश्मनी थी। इससे पहले भी 2014 में राजू ठेठ पर हमला हुआ था, जिसमें वह बच गया था। इसके बाद भी उस पर कई बार हमले के प्रयास हुए। 2017 में आनंदपाल के एनकाउंटर के बाद गैंगवार एकबारगी शांत होती दिखी। पर कुछ महीनों पहले जयपुर में जब आनंदपाल गैंग का मनोज कुमार पकड़ा गया तो उसने फिर राजू ठेठ की हत्या के प्रयास की बात कह गैंगवार की आशंका को बढ़ा दिया था।
संबंधित खबरें
400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
4 hrs agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
23 hrs agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
1 day agoपाक में तिरंगा फहराने वाले बने सरपंच... राजस्थान चुनाव के 3 गजब किस्से
1 day agoआग की चपेट में अरावली की पहाड़ियां, अलवर में 3 KM दूर तक पहुंचीं लपटें
1 day agoराजस्थान में कार-ट्रक की टक्कर, बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, एक बच्ची घायल
4 days agoखाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
5 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
7 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
7 days agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines