हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

पेपर लीक के बाद राजस्थान सरकार का बड़ा फैसला, RPSC में नियुक्त हुए तीन नए सदस्य

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) में तीन नए सदस्य नियुक्ति किए गए हैं. पूर्व आईपीएस हेमंत प्रियदर्शी, डॉ. सुशील कुमार बिस्सू और डॉ. अशोक कुमार कलवार मेंबर बने हैं. जानकारी के अनुसार, RPSC में अभी तक 6 सदस्यों के पद खाली चल रहे थे. जिसके बाद अब तीन नए सदस्यों को नियुक्त किया गया है. वहीं, अब 10 पदों में से 7 सदस्यों के पद भर गए हैं और अभी भी तीन पद खाली चल रहे हैं.

विज्ञापन

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) में तीन नए सदस्यों की नियुक्ति हुई है. कार्मिक विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार, राज्यपाल की मंजूरी के बाद सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी हेमंत प्रियदर्शी, कैंसर स्पेशलिस्ट डॉ. अशोक कुमार कलवार और गणित के प्रोफेसर डॉ. सुशील कुमार बिस्सू को सदस्य बनाया गया है.

विज्ञापन

हेमंत प्रियदर्शी- 1992 बैच के आईपीएस, ओम टैक मैकेनिकल और डिफेंस एंड स्ट्रैटेजिक स्टडीज में एम.फिल. डीजी पुलिस SCRB, साइबर क्राइम, एसीबी फॉरेंसिक साइंस लैब के डायरेक्टर रह चुके. उन्होंने ITBP और CRPF में भी अहम जिम्मेदारियां निभाई हैं.

डॉ. अशोक कुमार कलवार – हेमेटो-ऑन्कोलॉजी में सीनियर कंसल्टेंट, देश के कई बड़े अस्पतालों में सेवाएं दी हैं. 30 से ज्यादा इंटरनेशनल और 70 से अधिक नेशनल रिसर्च पेपर पब्लिश कर चुके हैं. डॉ. अशोक मूल रूप से जोधपुर के रहने वाले हैं.

विज्ञापन

डॉ. सुशील कुमार बिस्सू – एमएससी, पीएचडी इन मैथमैटिक्स. डॉ. सुशील अजमेर के रहने वाले हैं. 33 साल का शिक्षण अनुभव, 35 रिसर्च पेपर पब्लिश कर चुके हैं. कई विश्वविद्यालयों की अकैडमिक कमेटियों और बोर्ड में सदस्य भी रह चुके हैं.

नई नियुक्तियों के बाद RPSC की कार्यप्रणाली को विशेषज्ञता और अनुभव का नया सहारा मिलेगा.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola