Rajasthan Assembly Election 2023 : राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 नजदीक हैं इसके लिए भाजपा नेताओं ने जान झोक दी है। उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी के बाद असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा शर्मा आज जोधपुर पहुंचे, जहां उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है।
गहलोत सरकार कर रही है महंगाई राहत का नाटक
सीएम धामी ने गहलोत सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि गहलोत सरकार महंगाई राहत के नाम पर केवल नाटक कर रही है। उनकी सरकार में राजस्थान में बेटियों पर सबसे ज्यादा अत्याचार होते हैं। वहीं धामी ने सनातन धर्म और महिला मुद्दे पर भी गहलोत सरकार का घेराव किया।
अशोक गहलोत को चुनाव लड़ने का हक़ नहीं
असम के सीएम हेमंत बिस्वा ने रैली में लोगो को सम्बोधित करते हुए कहा “मैं राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत से अनुरोध करूंगा कि जब तक किसानों का कर्ज माफ नहीं हो जाता, तब तक चुनाव न लड़ें… इतने लंबे समय तक राजनीति में रहने के बाद भी अगर आप पुण्य नहीं कमा सकते, तो पाप न करें।”
सनातन धर्म पर धामी का कांग्रेस से सवाल
हेमंत बिस्वा शर्मा ने राजस्थान सरकार की जमकर आलोचना की, उन्होंने कहा अब समय आ गया है जब गहलोत सरकार को सत्ता से चले जाना चाहिए क्योंकि कांग्रेस, परिवारवाद की पार्टी है। वहीं धामी ने इंडिया एलायंस को लेकर कांग्रेस से सवाल पूछते हुए कहा कि इस गुट के सभी नेता एक जैसी भाषा क्यों बोलते हैं ? ये सभी लोग सनातन धर्म के खिलाफ रहते हैं। इसके अलावा उन्होंने महिला आरक्षण को लेकर भी कांग्रेस पर तीखा प्रहार किया उन्होंने कहा कि कांग्रेस महिला विरोधी पार्टी है।
संबंधित खबरें
सुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
21 hrs agoराजस्थान विश्वविद्यालय में गीता पर डिप्लोमा, युवाओं को मिलेगा नया नजरिया
2 days ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
3 days agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
6 days agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
6 days agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
9 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
10 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
11 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
13 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
16 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines