Syed Naseeruddin Chishty: अखिल भारतीय सूफी सज्जादानशीन परिषद के अध्यक्ष हज़रत सैयद नसीरुद्दीन चिश्ती ने पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो को जमकर लताड़ लगाई है। नसीरुद्दीन चिश्ती ने कहा कि पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ इस्तेमाल की गई जहरीली भाषा की कड़ी निंदा करता हूं।
नसीरुद्दीन चिश्ती ने कहा कि बिलावल भुट्टो जरदारी ने अपने बयान से न सिर्फ अपनी बल्कि पाकिस्तान के लोगों की भी बेइज्जती की है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को याद रखना चाहिए कि भारतीय मुसलमान पाकिस्तानी मुसलमानों की तुलना में कहीं अधिक सुरक्षित और बेहतर स्थिति में हैं।
और पढ़िए – ‘HM अमित शाह के साथ कर्नाटक, महाराष्ट्र के CM की बातचीत को सार्वजनिक किया जाना चाहिए’, सीमा विवाद पर अजीत पवार
नसीरुद्दीन चिश्ती ने बिलावल को दी ये सलाह
अजमेर दरगाह के आध्यात्मिक प्रमुख के उत्तराधिकारी नसीरुद्दीन चिश्ती ने कहा कि बिलावल भुट्टो भूल गए हैं कि आतंकवादी ओसामा बिन लादेन को पाकिस्तानी सरकार की नाक के नीचे अमेरिकी सेना ने पाकिस्तान में मार गिराया था भुट्टो को मेरी सलाह है कि भारत की तुलना पाकिस्तान से न करें क्योंकि हमारा संविधान सभी को धर्म की स्वतंत्रता की गारंटी देता है। हर मुसलमान को एक भारतीय होने पर गर्व महसूस होता है।
और पढ़िए – मिशन 2024: सांसदों का रिपोर्ट कार्ड तैयार करा रही है बीजेपी
बिलावल जरदारी ने पीएम मोदी के लिए क्या कहा था
भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर के एक बयान के बाद पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी अपना आपा खो बैठे। उन्होंने विदेश मंत्री के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय मंच पर आपत्तिजनक बातें कही।
दरअसल, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा था कि 9/11 के मास्टरमाइंड ओसामा बिन लादेन को पाकिस्तान ने पनाह दिया था। उनके इस बयान के बाद पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी ने गुरुवार को कहा, “(मैं भारत को बताना चाहता हूं) कि ओसामा बिन लादेन मर चुका है, लेकिन गुजरात का कसाई जिंदा है और वह भारत का प्रधानमंत्री है।”
कहा- हिटलर के ‘SS’ से प्रेरणा लेता है ‘RSS’
बिलावल भुट्टो संयुक्त राष्ट्र की बैठकों में भाग लेने के लिए न्यूयॉर्क में थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि उनका (पीएम मोदी) प्रधानमंत्री बनने तक इस देश में प्रवेश करने पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। ये आरएसएस के प्रधानमंत्री और आरएसएस के विदेश मंत्री हैं। आरएसएस क्या है? आरएसएस हिटलर के ‘एसएस’ से प्रेरणा लेता है।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
22 hrs ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
1 day agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
1 day agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
1 day agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
1 day agoगजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
3 days ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
3 days agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
4 days agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
4 days agoपाक में तिरंगा फहराने वाले बने सरपंच... राजस्थान चुनाव के 3 गजब किस्से
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines