Rajasthan News: राजस्थान के हवामहल से विधायक बालमुकुंद आचार्य ने जनसंख्या नियंत्रण कानून को लेकर बड़ा बयान दिया है। आचार्य ने कहा कि समान कानून बनना चाहिए। 4 बेगम और 36 बच्चे अब नहीं चलेंगे। सदन में कई लोग ऐसे हैं, जिनकी कई पत्नियां हैं। ऐसा नहीं चलेगा। मैं विधायक रफीक खान और अमीन कागजी के साथ-साथ सभी लोगों से अनुरोध करता हूं कि एक देश एक कानून नियम बनना चाहिए। आचार्य के अनुसार जब वे पहले कश्मीर जाते थे तो उनसे कहा जाता था कि क्या आप भारत से आए हैं? तब हमें पीड़ा होती थी। आज धारा 370 हटने के बाद पूरे देश में जो कानून है, वही कश्मीर में भी लागू हैं।
देश की समृद्धि और विकास में सबका अधिकार
बालमुकुंद ने कहा कि ये एक बड़ी समस्या है कि जनसंख्या में वृद्धि हो रही है। अनुपात भी बिगड़ रहा है। एक विशेष समाज में 4 बेगम और 36 बच्चे रखने की प्रथा है। सदन में भी ऐसे लोग हैं, जो 3-4 पत्नियां रखते हैं। एक वर्ग एक पत्नी और ज्यादा से ज्यादा 2 बच्चे रखता है। वहीं, दूसरा वर्ग कैसे इसी काम में लगा है कि 4 बेगम और 36 बच्चे रखने जरूरी हैं? ये गलत है, सबके लिए समान कानून होना होना चाहिए। बालमुकुंद ने कहा कि देश की समृद्धि और विकास में सबका अधिकार है। देश में जनसंख्या नियंत्रण कानून आना चाहिए।
वहीं, राजस्थान सरकार के मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने भी पाली में रविवार को मीडिया के सामने जनसंख्य बढ़ने को लेकर बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि लगातार जनसंख्या में इजाफा हो रहा है। वहीं, संसाधन कम होते जा रहे हैं। इसको लेकर सरकार कानून लाने का प्रयास कर रही है। राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा भी कह चुके हैं कि जनसंख्या को लेकर कोई सुधार की स्थिति नहीं दिख रही है।
यह भी पढ़ें:मीडिया के सामने आईं IAS पूजा खेडेकर, गंभीर आरोपों पर कैमरे के सामने दिया ऐसा रिएक्शन
संबंधित खबरें
सुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
10 hrs agoराजस्थान विश्वविद्यालय में गीता पर डिप्लोमा, युवाओं को मिलेगा नया नजरिया
2 days ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
3 days agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
6 days agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
6 days agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
9 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
9 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
11 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
13 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
16 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines