Rajasthan News: यूपी के हाथरस में सत्संग के बाद मची भगदड़ में 121 लोगों की मौत के बाद हर किसी की जुबान पर सूरजपाल उर्फ नारायण सरकार भोले बाबा का जिक्र है। अब राजस्थान में एक नया बाबा सामने आया है। यह बाबा महिलाओं को शर्तिया बेटा होने की गारंटी देता है। यही नहीं, यह बाबा गंभीर से गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोगों के इलाज का दावा भी करता है। पुलिस जब बाबा को अरेस्ट करने गई तो यह लौंग और केसर से कैंसर जैसी बीमारी से ग्रस्त लोगों का इलाज करता मिला। बाबा पुलिस को देख फुर्र होने में भी कामयाब हो गया। अब दो दिन से उसका सुराग नहीं है। पंडाल में मौजूद लोगों ने बताया कि बाबा इलाज भी करता है। महिलाओं को बेटा होने की गारंटी भी देता है।
दो डंडों से इलाज करता है ये बाबा
बताया जा रहा है कि इस बाबा का नाम अनिल कुमार गर्ग है। जो भरतपुर जिले के बयाना में दरबार चलाता है। बाबा फरार है और उसका इंतजार घर पर पत्नी और बच्चे को भी है। वहीं, अफवाह है कि बाबा ने भक्तों को गुप्त संदेश दिया है कि जल्द नई जगह उनसे मुलाकात होगी। यूपी में कांड होने के बाद अब राजस्थान में भी बाबाओं पर पुलिस सख्त होने लगी है। बयाना के मुरकी गांव में इस बाबा का आश्रम चल रहा है।
बाबा 2 महीने पहले ही एमपी से भरतपुर आया है। इस बाबा के सेवकों ने बताया कि उसके पास दो तरह के डंडे हैं। एक डंडे को घुमाकर वह कैंसर जैसी बीमारियों के इलाज का दावा करता है। जहां दर्द होता है, उस जगह को डंडे से दबाया जाता है। इसके बाद बाबा कहता है कि मैंने ऑपरेशन कर दिया है, अब दर्द नहीं होगा। फिर बाबा गुलाब के फूल और लौंग को प्रसाद के तौर पर पीड़ित को देता है।
बाबा दूसरा डंडा भूत भगाने और प्रेत आदि को शांत करने के लिए यूज करता है। बाबा का नंबर भी इलाके में सभी के पास है। वह गर्भवती महिलाओं को 100 फीसदी बेटा होने की गारंटी देता है। यही नहीं, बाबा के दावों के पोस्टर भी इलाके में लगे हैं। पुलिस ने पोस्टरों को हटवाने का काम शुरू किया है। बताया जा रहा है कि बाबा फोन पर लोगों के संपर्क में है। अभी बाबा के खिलाफ कोई केस दर्ज नहीं है। जिस मकान में बाबा रहता है, उसके मालिक का दावा है कि बाबा ग्वालियर गया है। बाबा अपनी मां से मिलने के बाद लौटेगा।
संबंधित खबरें
सुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
21 hrs agoराजस्थान विश्वविद्यालय में गीता पर डिप्लोमा, युवाओं को मिलेगा नया नजरिया
2 days ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
3 days agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
6 days agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
6 days agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
9 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
10 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
11 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
13 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
16 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines