Haryana Skeletons Found: हरियाणा के भिवानी जिले में एक जली कार में दो कंकाल मिले हैं। घटना लोहारू की बताई जा रही है। मामले की जानकारी के बाद आज सुबह 8 बजे एफएसएल व अन्य टीम मौके पर पहुंची। ऐसी संभावना है कि दोनों पीड़ितों की मौत या तो वाहन में आग लगने के कारण हुई है। इधर घटना के बाद मौके पर पहुंची राजस्थान पुलिस ने बोलेरो में मिले दो कंकालों को डीएनए जांच के लिए पीजीआई रोहतक भेज दिया है।
हत्या के बाद इलाके में माहौल तनावपूर्ण
गोतस्करी के शक में कथित तौर पर दो मुस्लिम युवकों के अपहरण और फिर जलाकर मार दिए जाने की घटना ने राजस्थान से हरियाणा तक सनसनी फैला दी है। भरतपुर के गांव घाटमीका के रहने वाले जुनैद 35 और नासिर 27 की हत्या के बाद इलाके में तनावपूर्ण माहौल है। पुलिस की जांच के बीच घटना के विरोध में गांव में पंचायत भी बुलाई गई है। हालात को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गई है।
आरोप है कि बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने युवकों का अपहरण किया और फिर इस घटना को अंजाम दिया है। वहीं, आरोपियों में से एक मोनू मानेसर ने सामने आकर घटना से अपना पल्ला झाड़ा है। उसका दावा है कि घटना की रात वह अपने साथियों के साथ होटल में था।
सीएम ने ट्वीट कर जताया शोक
वहीं, इस घटना पर अब राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि राजस्थान एवं हरियाणा पुलिस समन्वय बनाकर कार्रवाई कर रही हैं। एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है एवं शेष आरोपियों की तलाश की जा रही है। राजस्थान पुलिस को सख्त कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया है।
परिवार के लोगों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने बजरंग दल से जुड़े कुछ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इनमें मेवात के रहने वाले अनिलए श्रीकांत, रिंकू सैनी, पलवल के रहने वाले लोकेश सिंघला और मानेसर के रहने वाले मोनू मानेसर को आरोपी बनाया गया है। बता दें कि जुनैद पर गोतस्करी के कई केस दर्ज हैं। हालांकि, नासिर के खिलाफ कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है।
(Ambien)
संबंधित खबरें
भारत-पाक सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाका, बाल-बाल बची यात्री ट्रेन
8 hrs agoराजस्थान में 11000 वोल्ट बिजली से 8 मजदूरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख
2 days ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
4 days ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
4 days agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
4 days agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
4 days agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
4 days agoगजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
6 days ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
6 days agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines