Congress MLA Harish Choudhary: कांग्रेस विधायक हरीश चौधरी ने विधानसभा के बजट सत्र में ठाकुर का कुआं नामक कविता सुनाई। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह बजट ठाकुरों और महलों और किलों में रहने वाले लोगों के लिए है। इस बजट में आदिवासियों, दलितों और ओबीसी वर्ग के लिए कुछ भी खास नहीं है। जैसे ही उनका यह भाषण सोशल मीडिया पर वायरल हुआ राजपूत समाज के लोग और संगठन उनसे माफी की मांग कर रहे हैं।
इस बीच श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की पत्नी शीला शेखावत ने कांग्रेस विधायक को चेतावनी दी है। लीला शेखावत ने कहा कि सुधर जाओ वरना नाक रगड़ते हुए आओगे। उन्होंने कहा बजट सिर्फ राजपूतों का नहीं बल्कि 36 कौम के लोगों के काम आने वाला है। आप किसी एक जाति को टारगेट कर भाईचारा खत्म मत कीजिए। बजट में ऐसा क्या है जो महलों और ठाकुरों के लिए है?
हमारी कौम सबको साथ लेकर चलती है
जिन गढ़, किलों और ठाकुरों की बात आप कर रहे हैं जो वे हमेशा से ही विदेशी आक्रमणों के खिलाफ खड़े रहे। जनता को इन्हीं किलों और महलों में शरण दी। लीला शेखावत यहीं नहीं रुकी उन्होंने आगे कहा कि बहन-बेटी की अस्मिता, गौ रक्षा और मंदिरों की सुरक्षा के लिए हम लोग लड़े और आज भी लड़ते हैं। हमने किसी को भी पराया नहीं समझा। हमारी कौम सबको साथ लेकर चलना जानती है।
ये भी पढ़ेंः हरीश चौधरी की ‘ठाकुर का कुआं’ कविता बनी मुसीबत, उपचुनाव में राजपूत दे सकते हैं कांग्रेस को करंट
नाक रगड़नी पड़ जाएगी
दिवंगत गोगामेड़ी की पत्नी ने कहा कि दीया कुमार ने बजट पेश करते हुए मंदिरों और पर्यटन स्थलों को बजट में जगह दी तो आप क्या चाहते हैं कि वे चीजें खराब और जर्जर हो जाएं? 60-70 साल की उम्र में भी आपको अक्ल नहीं आई क्या? कल को भी आप नाक रगड़ते हुए हमारे पास ही आओगे, यह भी मैं आपको समझा देती हूं। हमारे ऊपर सामंतवाद का ठपा भी आपके जैसे लोग ही लगाते हैं समय रहते सुधर जाओ। उन्होंने आगे कहा कि आप विधायक हो सीएम नहीं, नाक रगड़नी पड़ जाएगी।
ये भी पढ़ेंः मसाज के साथ सर्विस भी मांग रहा था कस्टमर, लड़कियों ने कर दी छितर परेड; हैरान कर देगी वजह
संबंधित खबरें
राजस्थान में पटाखों के गोदाम में धमाका, 2 लोगों की मौत और एक घायल
19 hrs agoजयपुर में दिवाली पर मिल रही 1.23 लाख रुपये किलो की सोने वाली मिठाई
21 hrs agoRSSB राजस्थान महिला सुपरवाइजर परीक्षा का परिणाम जारी, Direct Link पर देखें
1 day agoभारत-पाक सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाका, बाल-बाल बची यात्री ट्रेन
2 days agoराजस्थान में 11000 वोल्ट बिजली से 8 मजदूरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख
3 days ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
5 days ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
5 days agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
6 days agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
6 days agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines